HomeBreaking NewsSECL बगदेवा की मनमानी से ग्रामीण भयभीत और परेशान, कलेक्टर जनदर्शन में...

SECL बगदेवा की मनमानी से ग्रामीण भयभीत और परेशान, कलेक्टर जनदर्शन में लगाई गुहार

ग्राम पंचायत विजयपुर के आश्रित ग्राम बगदेवा अमरपुर में संचालित SECL बगदेवा खदान द्वारा तीसरे तल्ला की डिप्लेरिंग खुदाई को रोकने तथा रजिस्ट्री एवं खाता विभाजन पर लगी रोक को पुनः चालू कराने ग्रामीणों ने कलेक्टर जनदर्शन में लगाई गुहार

एसईसीएल बगदेवा से प्रभावित ग्रामीणों ने कलेक्टर जनदर्शन में एसईसीएल बगदेवा पर मनमानी और परेशान करने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत करते हुए गुहार लगाई है दिए गए पत्र में उन्होंने बताया है कि ग्राम पंचायत विजयपुर के आश्रित ग्राम बगदेवा (अमरपुर) में अन्दर ग्राउण्ड खदान (SECL) संचालित है जिसका प्रभावित क्षेत्र ग्राम विजयपुर की बस्ती एवं खेत खलिहान है वर्तमान में SECL बगदेवा के द्वारा तीसरा तल्ला का डिप्लेरिंग खोदाई किया जा रहा है। जिसके कारण ग्राम विजयपुर में निम्नलिखित समस्या उत्पन्न हो गई है :-

- Advertisement -

01. ब्लास्टिंग से मकान में दरार आ गई है। तथा तालाब, कुआं सूख रहा है।

02. ग्राम पंचायत के बिना अनुमति एवं जानकारी के एस.ई.सी.एल.बगदेवा द्वारा मनमानी ढंग से विजयपुर गांव का सर्वे करा रहा है एवं ग्राम पंचायत विजयपुर के बिना अनुमति (NOC) के डिप्लेरिंग किया जा रहा है।

03. विजयपुर गांव का सन् 2015-16 से रजिस्ट्री खाता विभाजन बंद कर दिया गया है।

ग्रामीणों ने आगे बताया है कि हम समस्त ग्रामवासी SECL बगदेवा परियोजना के उक्त कृत्य से बहुत परेशान एवं भयभीत है। महोदय जी से प्रार्थना है कि SECL बगदेवा द्वारा । खुदाई किये जा रहे डिप्लेरिंग कार्य को तत्काल रोकने व रजिस्ट्री एवं खाता विभाजन बंद किया गया है जिसे पुनः जल्दी चालू कराने की कृपा करें।

Must Read