HomeBreaking Newsसजग कोरबा–सतर्क कोरबा अभियान: परीक्षा और होली को लेकर प्रशासन सख्त

सजग कोरबा–सतर्क कोरबा अभियान: परीक्षा और होली को लेकर प्रशासन सख्त

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  बोर्ड परीक्षाओं और आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत विशेष पहल की है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में डीजे संचालकों तथा होली सामग्री विक्रेताओं की अलग-अलग बैठक आयोजित की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बोर्ड परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई में किसी प्रकार का व्यवधान स्वीकार नहीं किया जाएगा और होली पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।

- Advertisement -
 डीजे संचालकों के लिए सख्त निर्देश
  • निर्धारित समय सीमा का अनिवार्य पालन किया जाए।

  • रात 10:00 बजे के बाद डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र पूर्णतः बंद रहें (विशेष अनुमति को छोड़कर)।

  • ध्वनि स्तर निर्धारित डेसिबल मानक से अधिक न हो।

  • परीक्षा केंद्र, स्कूल-कॉलेज एवं अस्पतालों के आसपास विशेष सावधानी बरती जाए।

  • होली के दौरान डीजे संचालन करते समय कानून-व्यवस्था बनाए रखें।

 होली सामग्री विक्रेताओं हेतु विशेष निर्देश
  • किसी भी प्रकार के मुखौटे (मास्क) की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित।

  • आपत्तिजनक, अश्लील या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री का विक्रय न करें।

  • हानिकारक रासायनिक रंग एवं स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पदार्थ न बेचें।

अधिकारियों ने चेतावनी दी कि प्रतिबंधित सामग्री की बिक्री पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 उल्लंघन पर होगी कठोर कार्रवाई
  • डीजे नियम उल्लंघन पर उपकरण जब्ती

  • लाइसेंस निरस्तीकरण

  • प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई

 व्यापारियों और संचालकों ने दिया सहयोग का आश्वासन

बैठक में उपस्थित संचालकों एवं व्यापारियों ने नियमों का पालन करने और पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

 कोरबा पुलिस की अपील

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों, आयोजकों और व्यापारियों से अपील की है कि बोर्ड परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों के हितों को सर्वोपरि रखें तथा होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं।

“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत जिले में सतत निगरानी रखी जाएगी और नियम उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

Must Read