HomeBreaking Newsभारतीय स्टेट बैंक की पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के...

भारतीय स्टेट बैंक की पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिजनों को 10-10 लाख की बीमा सहायता

छत्तीसगढ़/कोरबा :- छत्तीसगढ़ शासन एवं भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के समन्वय से संचालित पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत जिला पुलिस कोरबा में पदस्थ दो दिवंगत आरक्षकों के परिजनों को ₹10-10 लाख की बीमा सहायता प्रदान की गई। यह सहायता योजना पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों को सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है,     

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ आरक्षक कृष्ण कुमार खड़िया (आकस्मिक निधन – 28 सितंबर 2025) एवं आरक्षक सुरेन्द्र लहरे (आकस्मिक निधन – 07 सितंबर 2025) के परिजनों को योजना के अंतर्गत बीमा राशि प्रदान की गई।

बीमा राशि का वितरण पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी, भा.पु.से., भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक  मृत्युंजय वर्मा एवं  रामेश्वर कुमार, मुख्य प्रबंधक, आईटीआई शाखा कोरबा की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि पुलिसकर्मी समाज की सुरक्षा के लिए कठिन और जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। पुलिस सैलरी पैकेज योजना उनके परिवारों को अनहोनी की स्थिति में आर्थिक संबल प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि कोरबा जिला पुलिस, भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से, अपने प्रत्येक पुलिसकर्मी और उनके परिजनों के कल्याण हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।

Must Read