HomeBreaking Newsमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कोरबा में भाजपा ने रखा भविष्य...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कोरबा में भाजपा ने रखा भविष्य की राजनीति का आधार, अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास, मुख्यमंत्री का महामालाओं से भव्य स्वागत

छत्तीसगढ़/कोरबा :- भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा के संगठनात्मक इतिहास में आज का दिन स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गया। जिले के नवीन एवं अत्याधुनिक जिला कार्यालय अटल स्मृति भवन” के भूमिपूजन एवं शिलान्यास का भव्य आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के करकमलों से भूमिपूजन एवं शिलान्यास संपन्न हुआ, जिसने कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।       

- Advertisement -

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्षकिरण सिंहदेव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल,  लखनलाल देवांगन, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, संभाग प्रभारी रामू रोहरा, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष  पवन सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।     

संगठन की शक्ति और विस्तार का प्रतीक बनेगा ‘अटल स्मृति भवन’

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में कहा कि ऊर्जानगरी कोरबा में बनने जा रहा यह विशाल कार्यालय केवल ईंट-पत्थरों की संरचना नहीं, बल्कि हजारों कार्यकर्ताओं के समर्पण, त्याग और संकल्प का प्रतीक होगा। उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं के अंशदान से निर्मित यह भवन संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति देगा। मुख्यमंत्री ने जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी एवं उनकी पूरी टीम को इस ऐतिहासिक संकल्प के लिए बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह भवन संगठन को और अधिक मजबूत करेगा।

कार्यालय, कार्यकर्ता और कार्यक्रम—भाजपा के तीन मजबूत स्तंभ

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि भाजपा कार्यालय संगठन की आत्मा होते हैं, जहाँ से विचार जन्म लेते हैं और जनसेवा की दिशा तय होती है। उन्होंने कहा कि अटल स्मृति भवन” केवल कार्यालय नहीं, बल्कि भाजपा की विचारधारा, अनुशासन और संस्कारों का जीवंत केंद्र बनेगा। भाजपा की विशिष्टता बताते हुए उन्होंने कहा कि यहां व्यक्ति नहीं, संगठन और विचार सर्वोपरि हैं, इसी कारण भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।   

जनसेवा और राष्ट्र निर्माण का मजबूत केंद्र बनेगा भवन

कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि अटल स्मृति भवन आने वाले वर्षों में जनसेवा, संगठन विस्तार और राष्ट्र निर्माण के कार्यों का प्रमुख केंद्र बनेगा। यह भवन कार्यकर्ताओं को दिशा, ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करेगा। 

कार्यकर्ताओं की ऐतिहासिक सहभागिता

समारोह में जिलेभर से आए हजारों कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। पूरे आयोजन में अनुशासन, उत्साह और संगठनात्मक एकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।   

अनेक मंडलों के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का महामालाओं से भव्य स्वागत

अटल स्मृति भवन के भूमिपूजन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अनेक मंडलों से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री को लगभग 10 विशाल महामालाएं पहनाकर अभिनंदन किया गया। महामालाओं से हुए इस स्वागत ने कार्यक्रम स्थल पर संगठनात्मक एकजुटता और कार्यकर्ताओं के उत्साह को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया।     

Must Read