HomeBreaking Newsमोटरसाइकिल चोरी के मामले में 02 विधि से संघर्षरत बालक पकड़ाए, वाहन...

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में 02 विधि से संघर्षरत बालक पकड़ाए, वाहन बरामद

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस की सख्त कार्यवाही

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस द्वारा लगातार सघन कार्यवाही की जा रही है।

- Advertisement -

पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर टीमों को सक्रिय किया गया है। इसी क्रम में थाना उरगा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 02 विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी होंडा शाइन मोटरसाइकिल (CG 12 BF 9935) को अज्ञात चोर द्वारा वाहन स्टैंड से चोरी कर लिया गया है। मामले में अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस द्वारा विवेचना शुरू की गई।

जांच के दौरान मुखबिर सूचना एवं सघन पतासाजी के आधार पर संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने चोरी की घटना को स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

कोरबा पुलिस की आम जनता से अपील

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि—

  • अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें और हमेशा लॉक लगाएं।
  • अज्ञात एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखें।
  • किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
  • आपात स्थिति में नजदीकी थाना या डायल 112 पर संपर्क करें।

Must Read