HomeBreaking Newsआदिवासियों को 5 लीटर शराब बनाने की छूट बनी आबकारी विभाग के...

आदिवासियों को 5 लीटर शराब बनाने की छूट बनी आबकारी विभाग के लिए अवैध वसूली का जरिया रामपुर चौकी मे व कलेक्टर, एसपी व आदिवासी नेता से हुई शिकायत

छत्तीसगढ़/कोरबा :- शासन द्वारा आदिवासियों को 5 लीटर शराब बनाने की छूट आबकारी विभाग के लिए अवैध वसूली का जरिया बन गई है जहां आबकारी विभाग के अधिकारी कर्मचारी ग्रामीण क्षेत्रों में आदिवासियों को मिली शासन द्वारा 5 लीटर शराब बनाने की छूट को लेकर आए दिन भोले-भाले आदिवासियों के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर आबकारी विभाग उन्हें परेशान करते हुए अवैध वसूली कर रहा है,

- Advertisement -

आज 10 दिसंबर को ग्राम पंचायत गोढी की महिलाओं ने रामपुर चौकी में आबकारी विभाग की शिकायत दर्ज कराते हुए एसपी, कलेक्टर व रामपुर विधायक व वरिष्ठ आदिवासी नेता ननकीराम कंवर से शिकायत की है, आदिवासी महिलाओं का कहना है कि आबकारी विभाग के लोग आए दिन गांव में पहुंचकर शराब के नाम पर परेशान करते हुए अवैध वसूली करते हैं जिसमें से आबकारी विभाग द्वारा हर 10 तारीख को विभिन्न घरों से अवैध वसूली की जा रही है जिसमें से एक महिला ने बताया कि मेरे यहां आपकारी द्वारा शराब पकड़े जाने के बाद भय बनाकर मुझसे 60000 वसूला गया, वही अन्य कई घरों से 20000, 15000, 10000 की अवैध वसूली हर माह आबकारी विभाग द्वारा की जा रही है पैसा नहीं देने पर आबकारी विभाग के द्वारा जेल भेजने की धमकी देते हुए उन्हें परेशान करते हुए उनसे मारपीट किया जा रहा है,

सुर्खियां न्यूज़ ने इसके पूर्व पाली क्षेत्र में चल रही चखना दुकानों पर खुलासा करते हुए प्रति दुकान आबकारी विभाग द्वारा 60,000 से 30,000 लेने की खबर प्रकाशित की थी जिस पर स्थानीय पुलिस व प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए सभी दुकानों को बंद करा दिया है,

आपको बता दें कि आबकारी विभाग मे कार्य करने वाले विभिन्न क्षेत्रों के अधिकारी कर्मचारी बेलगाम है जो अपने-अपने क्षेत्रों में इस प्रकार के अवैध कार्यों को पैसे के लेनदेन कर बढ़ावा देते हैं और पैसा नहीं मिलने पर कारवाही करने के नाम पर प्रताड़ित करते हैं जिस पर प्रशासन को संज्ञान लेने की आवश्यकता है ।

Must Read