HomeBreaking Newsट्रांसपोर्ट नगर कहीं भी बने लेकिन जल्दी बने, भाजपा शासनकाल से प्रस्तावित...

ट्रांसपोर्ट नगर कहीं भी बने लेकिन जल्दी बने, भाजपा शासनकाल से प्रस्तावित है: महापौर राजकिशोर प्रसाद

छत्तीसगढ़/कोरबा :- बरबसपुर टीपी नगर शिफ्ट किए जाने के मामले पर आज एक राहत भरी खबर निकल कर सामने आ रही है जहां महापौर ने कोरबा स्थित टीपी नगर को जल्द से जल्द अन्य यंत्र जगह स्थापित करने की बात कहते हुए कहा की टीपी नगर कहीं भी बने पर जल्दी बने,

- Advertisement -

तिलक भवन प्रेस क्लब कोरबा में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करते हुए महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा की बरबसपुर में टीपी नगर शिफ्ट होना चाहिए अगर वहां नहीं बनाया जा सकता है तो कहीं भी बने लेकिन जल्द से जल्द कोरबा से टीपी नगर अन्य जगह शिफ्ट होना चाहिए जिससे भारी वाहनों का दबाव ट्रैफिक जाम व प्रदूषण से जनता को राहत मिल सके, बरबसपुर मसाहती गांव जरूर है लेकिन अभी वर्तमान में कोई परेशानी नहीं है फिर भी अगर प्रशासन अन्ययंत्र जगह टीपी नगर स्थापित करना चाहता है तो जल्दी करें, हालांकि झगरहा व बरबसपुर दोनों वन भूमि क्षेत्र है लेकिन बरबसपुर मसाती गांव है और बरबसपुर में दो-तीन साल का वक्त प्रशासनिक प्रक्रिया में लग चुका है स्थल बदलने पर नए सिरे से प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी करनी पड़ेगी जिससे समय लग सकता है फिर भी अगर प्रशासन जल्दी यह प्रक्रिया पूर्ण कर अन्य जगह ट्रांसपोर्ट नगर शिफ्ट कर देता है तो हमें कोई दिक्कत नहीं है, महापौर के इस बयान के बाद अब यह साफ हो गया है कि कुछ लोग अपना स्वार्थ सिद्ध करने बरबसपुर मे ही टीपी नगर शिफ्ट करना चाह रहे हैं जबकि कोरबा नगर के महापौर चाहते हैं कि टीपी नगर कहीं भी बने लेकिन जल्दी बने, पत्रकारों के सवाल कि मंत्री जी तो बरबसपुर में ही टीपी नगर शिफ्ट करना चाहते हैं नहीं तो कलेक्टर को शिफ्ट करने की बात कह रहे हैं तो महापौर ने कहा कि यह मंत्री जी ने बोला है मैं उसमें क्या बोलूं,

वहीं भाजपा के जिला अध्यक्ष राजीव सिंह को पैराशूट अध्यक्ष बताते हुए कहा इन्होंने जमीनी स्तर पर कभी काम नहीं किया इसलिए इन्हें भाजपा शासनकाल में प्रमुख निर्णयो की जानकारी नहीं है वह केवल प्रशासन की ओर से तैयार की गई स्क्रिप्ट बस मीडिया के सामने पढ़ते हैं और अधिकारियों के बचाव में मैदान में उतर कर जनहित के मुद्दों में जनता के लिए काम करने की जगह प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ की कठपुतली बनकर कार्य करते हैं, प्रशासन के एजेंट की तरह नहीं जनता के हित की बात करें प्रशासनिक अधिकारियों के जन विरोधी कार्यों का विरोध किया जाता है तो भाजपा जिला अध्यक्ष उनके साथ खड़े नजर आते हैं ।

Must Read