छत्तीसगढ़/कोरबा :- छत्तीसगढ़ में इन दिनों तबादलों का दौर जारी है. राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों और IG के बाद अब IAS का ट्रांसफर हुआ है. बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला हुआ है. सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादला आदेश जारी किया है. जारी आदेश के मुताबिक कोरबा कलेक्टर संजीव झा को बिलासपुर कलेक्टर बनाया गया है. वहीं बिलासपुर कलेक्टर सौरभ कुमार को कोरबा की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा कई अन्य विभाग के सचिव भी बदले गए हैं नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडे का भी तबादला मुंगेली किया गया है l











