Home Breaking News कोरबा जिले के चारों विधानसभाओं में असमंजस की स्थिति मतदाता तीसरे विकल्प...

कोरबा जिले के चारों विधानसभाओं में असमंजस की स्थिति मतदाता तीसरे विकल्प की कर रहे तलाश

181

छत्तीसगढ़/कोरबा :- कोरबा जिले के चारों विधानसभाओं में मतदाताओं के लिए असमंजस की स्थिति निर्मित हो गई है जहां पूर्व के चुनाव में कांग्रेस बीजेपी मुख्य रूप से प्रतिद्वंदी इन विधानसभा में रहा करते थे और तीसरे विकल्प के रूप में पालीताना खार क्षेत्र से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी रहा करती थी वहीं पिछले चुनाव में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ का भी वर्चस्व रहा लेकिन आपकी बार 2023 के विधानसभा चुनाव में कोरबा जिले के चारों विधानसभाओं मे स्थिति असमंजस की बनी हुई है इसका मुख्य कारण यह है कि जहां लोकल वाद के मुद्दे पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी पहले से लोगों के बीच मौजूद है वही जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी लोकल वाद के मुद्दे को लेकर सामने आई है वही जोगी जनता कांग्रेस पार्टी पिछले चुनाव में तीसरे विकल्प के रूप में उभर रही थी लेकिन बीएसपी से गठबंधन के बाद इस पार्टी पर लोगों का भरोसा उठ गया वही आपकी बार आम आदमी पार्टी की एंट्री हुई है जिसकी रणनीति छत्तीसगढ़ के लिए स्पष्ट नजर नहीं आ रही है अब कोरबा जिले के चारों विधानसभा की जनता कांग्रेस बीजेपी के अलावा तीसरे विकल्प की तलाश कर रहे हैं वह कौन होगा यह कहना मुश्किल लेकिन इतना तो तय है कि कांग्रेस और भाजपा का समीकरण कोरबा के चारों विधानसभा सीटों में बिगड़ता नजर आ रहा है, और आपकी बार चुनाव में कौन से विधानसभा चुनाव में कौन बाजी मारेगी यह कहना मुश्किल ।