Home Breaking News कोरबा बालकोनगर गरबा मैदान में चाकू मारकर युवक की हत्या

कोरबा बालकोनगर गरबा मैदान में चाकू मारकर युवक की हत्या

202

छत्तीसगढ़/कोरबा :- कोरबा जिलान्तर्गत बालकोनगर क्षेत्र में एक गरबा पंडाल में चाकूबाजी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा हैं कि बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 3 गरबा मैदान में बदमाश बाइक पर आए और वहां खड़े एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। घायल युवक को कोरबा अस्पताल ले जाया गया। जहाँ उस युवक को मृत घोषित कर दिया गया।

 

जानकारी के अनुसार वह परसाभाठा किरण वॉच सेंटर संचालक का लड़का है। लड़के की उम्र लगभग 18 वर्ष की होगी। बताया जा रहा हैं कि डांडिया पंडाल में पुराने बात को लेकर दो पक्ष के बीच विवाद हुआ था। इन दोनों पक्ष के युवकों के साथ इस घटना से एक दिन पहले भी विवाद हो चुका था। मिनीमाता स्कूल से लगे सेक्टर 3 के मैदान में आयोजित हो रहे डांडिया में पहुंचे परसाभाठा और बेला कछार के युवकों के गुटों में विवाद हुआ था। इस विवाद का बदला लेने के लिए कुछ युवक यहां पहुंचे और परसाभाठा के युवकों के साथ गाली-गलौज करते हुए विवाद शुरू किया। विवाद और मारपीट के दौरान उक्त लड़कों ने चाकूबाजी कि घटना को अंजाम दे डाला। घटना के वक्त यहां भगदड़ का माहौल निर्मित हो गया था। आनन-फानन में घायल युवको को बालको के विभागीय अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि अस्पताल में भी उक्त लड़कों ने पहुंचकर अन्य युवकों के साथ विवाद किया और यहां भी मारपीट की नौबत आ गई। किसी तरह इन सभी को यहां से खदेड़ा गया। गंभीर रूप से घायल युवक को गहन उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है, दुसरा युवक भी परसाभाठा का निवासी बताया जा रहा है। परसाभाठा में संचालित किरण वॉच सेंटर के संचालक के युवा पुत्र अमित की इस घटनाक्रम में हत्या हुई है। दो अन्य लड़कों को भी चोट आने की खबर है। इस पूरे मामले में बालको पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश सरगर्मी से की जा रही है।
अमित के पिता सुरेश किरण की परसाभाठा में घड़ी दुकान है तो उसके बड़े पिता सरवन किरण भी पूर्व में परसाभाठा के पार्षद थे। वर्तमान में युवक के चाचा बद्री किरण कांग्रेस नेता है।