HomeBreaking Newsआबकारी विभाग की टीम को ग्रामीणों ने दौड़ाया, पुलिस को पहुंचना पड़ा...

आबकारी विभाग की टीम को ग्रामीणों ने दौड़ाया, पुलिस को पहुंचना पड़ा बीच-बचाव में, ग्रामीणों ने आबकारी टीम पर लगाया बार-बार परेशान करने का आरोप

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  कोरबा जिले के सीमांत व चांपा जिले की प्रारंभिक सीमा से लगे फ़रसवानी पंचायत के ग्राम मेनपारा में शराब पकड़ने गई आबकारी टीम पर ग्रामीण हमलावर हो गए। ग्रामीणों में इस बात पर आक्रोश था कि पिछले 1 सप्ताह से आबकारी विभाग के लोग एक ही घर में बार-बार जाकर परेशान कर रहे हैं। आबकारी टीम जब ग्रामीणों से घिर गई और झूमा-झटकी व मारपीट जैसी घटना हुई तो सूचना पर इनके बचाव के लिए निकटवर्ती चांपा थाना से पुलिस के कर्मचारी पहुंचे इन्हें भी ग्रामीणों के कोप का शिकार होना पड़ा। हालांकि चांपा पुलिस के साथ अप्रिय घटना नहीं हुई लेकिन जब पुलिसकर्मी यहां से भाग रहे थे तब ग्रामीणों ने इन्हें दौड़ाया भी। कुछ पुलिसकर्मी तो गाड़ी से उतर कर भाग निकले जबकि दो पुलिसकर्मी ग्रामीणों के हाथ लग गए जिन्हें ग्रामीणों ने खूब खरी-खोटी सुनाई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि मैनपारा के रहने वाली कुछ महिलाओं पर बार-बार कार्रवाई की जा रही है। आज जब यहां आबकारी अमला पहुंचा तो यह महिलाएं दिन भर काम कर थकान के साथ घर पहुंची थीं और आबकारी अमले के पहुंचने से इनका पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। बहरहाल चांपा पुलिस की मदद से कोरबा आबकारी निरीक्षक रमेश कुमार अग्रवाल और उनकी टीम ग्रामीणों के कोप से बचकर निकल पाने में सफल रही।

- Advertisement -

वहीं ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि आबकारी विभाग के संरक्षण में सरकारी मदिरा दुकानों के आसपास जिले में लगभग सभी जगह अवैध चखना दुकाने नियम विरुद्ध चलाई जा रही हैं इन अवैध चखना दुकानों से हर माह आबकारी विभाग की टीमों के द्वारा अवैध वसूली की जाती है संभवत इसीलिए इन अवैध चखना दुकानों के ऊपर कार्यवाही नहीं की जाती है, जिसके कारण युवाओं में नशाखोरी की लत बढ़ने की संभावना बढ़ती जा रही है वही गरीब तबके के ग्रामीणों को अवैध शराब बनाने और बिक्री करने का आबकारी विभाग द्वारा कानूनी भय दिखाकर शोषण किया जा रहा है जबकि शासन द्वारा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में आदिवासियों को लगभग 4 से 5 लीटर शराब की छूट है, बावजूद आबकारी विभाग की टीमों के द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में ग्रामीणों को कारवाही के नाम से डराया धमकाया जाता है ।

Must Read