HomeBreaking Newsतेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी, 6 यात्री घायल दो...

तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी, 6 यात्री घायल दो गंभीर

छत्तीसगढ़/कोरबा :- कोरबा से राजधानी रायपुर जा रही एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई है. कनकी-पंतोरा मार्ग पर तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क को छोड़कर डिवाइडर को तोड़ते हुए उसके उपर जा चढ़ी. हादसे में लगभग 6 यात्री घायल हुए हैं. जिनमें से दो को गंभीर चोटें आई हैं. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है. हादसे का शिकार हुई बस राधे-कृष्ण कंपनी की है. यह मामला पंतोरा थाना क्षेत्र का है. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना तड़के लगभग 4:00 बजे की है, यात्री बस में लगभग 20 लोग सवार थे, जिसमें से सभी यात्री कोरबा बस स्टैंड से सवार हुए थे. बस की रफ्तार काफी तेज थी. जिसके चलते बस अनियंत्रित हो गई और बस सड़क के बीच बने डिवाइडर को तोड़ते हुए ऊपर चढ़ गई. हादसे के बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की ।

Must Read