छत्तीसगढ़/कोरबा :- छत्तीसगढ़ की पूर्व सरकार के कार्यकाल में कोरबा जिले में मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत स्कूल भवनों के जीर्णोद्धार में करोड़ों राशि का बंदर बांट किया गया है जहां भ्रष्टाचार के साथ-साथ नौनिहालों बच्चों के जान से खिलवाड़ भी किया गया है कार्य एजेंसी और ठेकेदारों की लापरवाही का यह मामला कोरबा जिले के पौड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत पासान के दर्री पारा के स्कूल भवन में मरम्मत के नाम पर लगभग ₹6 लाख आहरण कर लिया गया और मरम्मत के दम पर पुरानी दीवारों पर पुताई करके टीन की सेड लगा दी गई और जो 2 दिन पहले चली हवा में सेड उड़ कर बाहर हो गई जिसमें भवन में मध्यान भोजन कर रहे बच्चे घायल हो गए पांच बच्चे गंभीर रूप से घायल थे जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था मामले की गंभीरता देख कोरबा कलेक्टर ने सभी बच्चों का इलाज करवाया जिनकी स्थिति अभी सामान्य है वही काम करने वाली एजेंसी और ठेकेदार को कोरबा कलेक्टर ने नोटिस देकर तलब किया है साथ ही जिला पंचायत सीईओ को मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत कराए गए तमाम कार्यों का निरीक्षण और गुणवत्ताहीन होने पर राशि वितरण पर रोक लगाने के आदेश भी दिए हैं



















