HomeBreaking Newsकोहरे का आगाज़, गुलाबी ठंडी की दस्तक – बारिश की विदाई के...

कोहरे का आगाज़, गुलाबी ठंडी की दस्तक – बारिश की विदाई के साथ बदला मौसम का मिज़ाज 

छत्तीसगढ़/कोरबा :- सुबह-सुबह कोरबा की फिज़ाओं में आज एक अलग ही नज़ारा देखने को मिला। पूरे शहर को घने कोहरे ने अपनी चादर में लपेट लिया, मानो मौसम यह इशारा कर रहा हो कि अब बारिश की विदाई और गुलाबी ठंड की शुरुआत हो चुकी है।         

- Advertisement -

मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने इस बदलते मौसम का दिल खोलकर आनंद लिया। हल्की ठंडी हवा और कोहरे की चादर ने सुबह को खुशनुमा बना दिया। लोगों ने कहा — “आज तो मौसम वाकई बदल गया है, अब ठंड की दस्तक महसूस हो रही है।”       

किसानों के चेहरों पर भी रौनक लौट आई है। बारिश थमने और मौसम के साफ़ होने से खेतों में कामकाज के बेहतर अवसर बन रहे हैं। वहीं, व्यापारियों को भी उम्मीद है कि मौसम स्थिर होते ही बाजारों में रौनक बढ़ेगी।       

सुबह का कोहरा इतना घना था कि कुछ मीटर की दूरी तक दृश्यता बेहद कम रही। सड़कों पर वाहन धीमी रफ्तार से चलते नजर आए। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जाएगी और शरद ऋतु का आगाज स्पष्ट रूप से महसूस किया जा सकेगा। कुल मिलाकर, कोरबा में आज का दिन मौसम परिवर्तन का संदेश लेकर आया बारिश की विदाई और गुलाबी ठंड के आगमन का स्वागत करते हुए।

Must Read