छत्तीसगढ़/कोरबा :- आज सीतामणी इल्लीडुग्गु के समीप नहर का तटबंध टूट गया नहर का तटबंध टूटने से नहर का पानी नदी में समाहित हो गया नदी में पानी की तेज बहाव के वजह से निचली बस्तियों में बाढ़ ऐसे हालात दिखे, नहर के टूटने के बाद निचली बस्तियों में बिन बारिश बाढ़ के हालात बन गए है । बता दें कि बिना बारिश के हसदेव नदी किनारे की बस्ती में बाढ़ के हालात बन गए हैं । वजह है जलसंसाधन विभाग के लापरवाही का । बताया जा रहा है कि मरम्मत के अभाव में यह तटबंध टूट गया है तो क्या कागजों में तटबंध की मरम्मत अधिकारी करा रहे थे जो जांच का विषय है, बीती रात लगभग 7 बजे सीतामणी क्षेत्र के इमली डुग्गू के समीप नहर का तटबंध टूटने से नदी में नहर का पानी समाहित हो गया है । जिससें नदी का पानी निचले बस्तियों में घुस गया है । नहर के तटबंध टूटने से नदी किनारे बसने वाले बस्तियों में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई । नहर के तटबंध की मरम्मत के लिए हर साल करोड़ो खर्च हो रहा हैं लेकिन सिर्फ कागजों में यही वजह है पुरानी हो चुकी नहर की लाइन अब टूटने लगा है । अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा पब्लिक भुगत रहे है । सूत्रों की माने तो मरम्मत के अभाव में नाहर का तटबंध टूट गया है और बिन बारिश बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं अब सवाल उठता है क्या कागजों में तटबंध की मरम्मत की जा रही थी ।
सीतामणी इमली डुग्गू के पास मरम्मत के अभाव में नहर का तटबंध टूटा, बिना बारिश बाढ़ के जैसे बने हालात, क्या कागजों में चल रहा था मरम्मत का कार्य


















