Home Breaking News भाजयुमो कोसा बाड़ी मंडल के द्वारा किया गया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

भाजयुमो कोसा बाड़ी मंडल के द्वारा किया गया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

149

छत्तीसगढ़/कोरबा :- भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत  के निर्देश पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया भाजयुमो का कहना है कि प्रदेश में व्याप्त लचर कानून व्यवस्था, जघन्य अपराध, दिनदहाड़े चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, छोटी सी बात पर गोली मार के हत्या, छत्तीसगढ़ के बेटी, बहनों, नाबालिक तक से सामूहिक बलात्कार कर हत्या। नक्सलियों से कांग्रेसियों के संबंध इस बात को दर्शाता है की इन समस्त घटनाक्रम में कांग्रेस के भूपेश सरकार की मौन सहमति है। 4 वर्षों के इस कांग्रेस सरकार में प्रदेश की जनता अपराध, अपराधियों और अपराध को संरक्षण देने वाली इस भूपेश बघेल की सरकार से त्रस्त है,आक्रोशित है,परेशान है। इसके विरोध में भूपेश सरकार का पुतला दहन सुभाष चौक निहारिका में भूपेश बघेल मुर्दाबाद नारा लगाकर किया गया। इस पुतला दहन कार्यक्रम में मंडल के अध्यक्ष दिनेश सेन जी,महामंत्री सुभाष राठोर, जी पिंकू रंजन जी, जिला सह-कोषाध्यक्ष बृजेश यादव जी, राकेश वर्मा, विक्की शर्मा जी,पवन राजपूत, जी,रौनित पटनायक जी,मकसूद आलम जी,अभिषेक शर्मा जी, इश्वर दास महंत जी और भी अनेक मंडल के कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंडल के महामंत्री सुभाष राठौड़ जी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।