छत्तीसगढ़/कोरबा :- चिल्लर व्यापारी का 51 000 से भरा थैला बुधवारी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के पास गिर गया खोजबीन करने पर उसे वह थैला नहीं मिला जिसकी सूचना व्यापारी ने रामपुर सिविल लाइन थाना व पुलिस अधीक्षक को लिखित दी है,
प्राप्त जानकारी के अनुसार पथर्रीपारा निवासी सीएसईबी कॉलोनी निवासी ईश्वर प्रसाद श्रीवास जो पान मसाला के चिल्लर फेरी विक्रेता है जो दिनांक कल 6.12.2024 को शाम लगभग 6:15 पर बुधवारी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के पास से अपनी बाइक से व्यापारी को पैसा देने गुजर रहे थे जहां सरस्वती शिशु मंदिर के पास बने ब्रेकर में उनकी बाइक से पैसों से भरा थैला गिर गया जिसमें 51000 व कुछ कूपन थे थोड़ी दूर जाने के बाद व्यापारी के द्वारा थैला गिरने की जानकारी हुई वापस आने के बाद व्यापारी को थैला वहां पर नहीं मिला काफी खोजबीन करने के बाद पैसों से भरा थैला नहीं मिलने के कारण व्यापारी ने सिविल लाइन थाने और पुलिस अधीक्षक में लिखित सूचना देते हुए जानकारी दी इसके बाद पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से थैला पाने वाले शख्स की कर रही खोज करते हुए तलाश कर रही है, पुलिस ने व्यापारी को भरोसा दिलाया है कि वह जल्द ही पैसे से भरे थैले को पाने वाले को पकड़ कर उसका पैसा सकुशल दिलाएंगे ।


















