HomeBreaking Newsहाड़ कंपाने वाली कड़ाके की ठंड ऊपर से बढ़ रही कोरोना की...

हाड़ कंपाने वाली कड़ाके की ठंड ऊपर से बढ़ रही कोरोना की रफ्तार कोरबा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आम सभा का रंग फीका ना कर दे

छत्तीसगढ़/कोरबा :- प्रदेश नहीं देश में जिस प्रकार कड़ाके की ठंड पड रही है कोरबा में प्रशासन को दूसरी बार स्कूलों और आंगनवाड़ियों को कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए छुट्टी देनी पड़ी अब ऐसे में 7 जुलाई को अमित शाह कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने कोरबा आ रहे हैं जिसमें पदाधिकारियों से आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव पर चर्चा करते हुए आगे की रणनीति पर फोकस करेंगे,
जहां अमित शाह के कोरबा आगमन पर उनके तैयारियों को लेकर भव्य तैयारी की गई है आम सभा के लिए भव्य पांडाल तैयार किया गया है, शहर बैनर पोस्टर से पाट दिए गए हैं उनके सुरक्षा के मद्देनजर शहर के विभिन्न स्थलों चौक चौराहों सहित आम सभा कार्यक्रम स्थल पर भारी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं, ब्लॉक जिला और प्रदेश के पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारी सौंप दी गई है वही अमित शाह के आम सभा को सफल बनाने भीड़ को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को दे दी गई है लेकिन जिस प्रकार इन दिनों प्रदेश सहित पूरे देश में शीतलहर और कड़ाके की ठंड का असर देखा जा रहा है कोरबा में न्यूनतम तापमान लगभग 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया दिन में भी ठंड का एहसास हो रहा 4 और 5 जनवरी को सूर्य नहीं निकलने के कारण लोग दिन में भी अलाव का सहारा लेते देखे गए हालांकि 6 जनवरी को धूप निकली रही फिर भी ठंडी का अहसास दिन में होता रहा,
अब अमित शाह की आम सभा 2:40 से 3:25 तक होनी है, जहां दूर दराज से ग्रामीण अंचलों से कार्यकर्ताओं को आम जनता इकट्ठा करने की जिम्मेदारी दी गई है कोरबा जिले में कई ऐसे क्षेत्रों के गांव हैं जहां दिन में भी भीषण ठंडी का अहसास होता है कई ऐसे जंगल के बीच गांव हैं जहां इस ठंड में शाम के बाद सड़के सूनी हो जाती हैं, अब ऐसे में कार्यकर्ता दिए गए टारगेट के मुताबिक कितनी भीड़ इकट्ठा कर पाते हैं यह तो कल ही पता लगेगा लेकिन जिस प्रकार भारी कड़ाके की ठंड पड रही है और प्रदेश सहित देश में कोरोना के आंकड़ों में वृद्धि हो रही है उससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आम सभा में आम जनता कम और कार्यकर्ताओं की संख्या ज्यादा रहने का अनुमान है और इस कड़ाके की ठंड के कारण आम सभा का रंग आम जनता की कमी कारण फीका न पड़ जाए । वैसे भी कोरबा में भाजपा के कमजोर संगठन और गुटबाजी की चर्चाएं समय-समय पर जोर पकड़ती रही हैं, अब ऐसे में कांग्रेश का गढ़ माने जाने वाले कोरबा जिले मे अमित शाह के दौरे का कितना असर होगा यह आने वाले चुनाव मे जनता के मत के आधार पर देखने को मिलेगा ।

Must Read