HomeBreaking Newsशिव मंदिर में चोरी एवं तोड़फोड़ करने वाले आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से...

शिव मंदिर में चोरी एवं तोड़फोड़ करने वाले आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से तांबे के शेषनाग व अन्य वस्तुएं बरामद, फिर पुलिस डॉग बाघा द्वारा दिए सुराग से जल्द मामले को सुलझाने में मिली सफलता

छत्तीसगढ़/कोरबा :- आज  दिनांक 11 एवं 12 जुलाई 2022 के दरमियानी रात में अज्ञात आरोपियों द्वारा सिंचाई कॉलोनी रामपुर स्थित नया शिव मंदिर परिसर में चोरी एवम तोड़फोड़ किया गया था । मामले की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 457, 380, 295 ए भादवि के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर विवेचना में लिया गया । विवेचना के दौरान मौके पर सीन ऑफ क्राइम यूनिट कोरबा के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी एवं स्निफर डॉग को बुलाकर घटना स्थल का व्यापक रूप से सर्चिंग कराया गया तथा मौके से साक्ष्य एकत्रित किए गए ।

- Advertisement -

 

मुखबिरों से प्राप्त जानकारी , घटनास्थल पर पाए गए साक्ष्य के आधार पर आरोपीगण दादु उर्फ चंद्रभुवन पिता मंगल सिंह एवम दर्शन लाल पिता गोवर्धन लाल को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया , जिनके द्वारा घटना घटित करना स्वीकार किया गया है । मामले में विवेचना किया गया , आरोपियों से मंदिर में चोरी किये गये शिवलिंग के ऊपर स्थापित तांबे का शेषनाग एवम अन्य वस्तुएं बरामद कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है । इस पूरे मामले को सुलझाने में पुलिस डॉग बाघा ने फिर दिए अहम सुराग, उसी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को जल्द पकड़ने में सफलता पाई है ।दरअसल मंदिर में हुई तोड़फोड़ और चोरी की घटना के बाद लोगों में धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने को लेकर तरह-तरह के सवाल खड़े किए जा रहे थे, लोगों में आक्रोश भी बढ़ता जा रहा था, जिसे पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस टीम के साथ फॉरेंसिक टीम व डाग स्क्वायड टीम को मौके पर भेजा पुलिस डॉग बाघा को उसके ट्रेनर सुनील कुमार ने जैसे ही घटना स्थल का सेंट बाघा को सुंंघाया बाघा सीधे रोड की तरफ भागते हुए लगभग 2 किलोमीटर कॉलोनी की गलियों से होते हुए जिधर से आरोपी गए थे एक हैंड पाइप के पास रुक गया जहां आरोपियों ने घटना को अंजाम देने के बाद हैंड पाइप में हाथ पैर धुला था, पुलिस को यह समझते देर नहीं लगी की इस घटना को अंजाम देने वाले यही आस पास के लोग हैं स्थानीय लोगों से जब पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो 2 नाम एक दादू दूसरा दर्शन का सामने आया दोनों के बैकग्राउंड की पुलिस ने जब तहकीकात की तो पुलिस को इन पर शक गहरा गया पुलिस को शक इसलिए और ज्यादा गहरा गया क्योंकि पुलिस डॉग बगहा जिस हैंड पाइप तक पहुंचकर सुराग दिया था आरोपियों में से एक आरोपी का घर उसी हैंड पाइप के सामने था और दूसरे का थोड़ा आगे और दोनों आरोपी घर में नहीं थे पुलिस आरोपियों को पूछते पूछते उन पहुंची और हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया । इस पूरे घटनाक्रम में फिर एक बार पुलिस डॉग बाघा ने इस पूरे मामले को सुलझाने में अहम सुराग दिए हैं । पुलिस डॉग बाघा ने अब तक 56 महत्वपूर्ण गंभीर मामलों को सुलझाने में सफलता हासिल की है जिसे कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है ।रामपुर चौकी प्रभारी कृष्णा साहू ने बताया कि दोनों आरोपी घुमंतू प्रवृत्ति के हैं और नशे के आदी भी हैं दोनों आरोपियों पर कई मामले भी दर्ज हैं जिसमें दर्शन चोरी के कई मामले दर्ज हैं वही दादू के ऊपर मारपीट के मामले दर्ज हैं घटना के वक्त भी इन दोनों ने मौके पर शराब पीकर घटना को अंजाम दिया है ।

Must Read