HomeBreaking Newsन्यायालय द्वारा 7 साल की सजा सुनाए जाने के बाद शिक्षक को...

न्यायालय द्वारा 7 साल की सजा सुनाए जाने के बाद शिक्षक को किया निलंबित

छत्तीसगढ़/कोरबा :- न्यायालय में विचाराधीन आपराधिक मामले में कटघोरा न्यायालय द्वारा 7 साल की सजा सुनाए जाने के बाद सहायक शिक्षक एलबी धीरपाल सिंह यादव को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय,कोरबा से इस आशय का आदेश जारी हुआ है। धीरपाल सिंह यादव की पदस्थापना पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के संकुल केंद्र चंदरौटी अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला पंडरीपानी में थी।

Must Read