HomeBreaking Newsस्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार 14 अक्टूबर को – बच्चों की रोग प्रतिरोधक...

स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार 14 अक्टूबर को – बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने ‘चलो आयुर्वेद की ओर’ अभियान के तहत होगा आयोजन

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  “चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष आयुर्वेदिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से “बच्चे रहें स्वस्थ” योजना के अंतर्गत यह आयोजन आगामी 14 अक्टूबर 2025, मंगलवार को अति शुभ पुष्य नक्षत्र में किया जाएगा।

- Advertisement -

यह विशेष स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार कार्यक्रम नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा द्वारा पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय, दुकान क्रमांक 10-11, महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका रोड, कोरबा में संपन्न कराया जाएगा।

इस कार्यक्रम में जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों को आयुर्वेद पद्धति से तैयार की गई स्वर्ण बिंदु प्राशन ड्रॉप्स पिलाई जाएंगी, जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होगी और वे विभिन्न संक्रमणों से सुरक्षित रहेंगे।

इसके साथ ही कार्यक्रम में बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए डॉ. शर्मा द्वारा अभिभावकों को बच्चों की आयु अनुसार आहार-विहार और पोषण संबंधी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही योग एवं प्राणायाम प्रशिक्षण भी निःशुल्क उपलब्ध रहेगा।

आयोजक मंडल ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रतिमाह पुष्य नक्षत्र के शुभ संयोग पर आयोजित किया जाता है। जो अभिभावक अपने बच्चों का संस्कार करवाना चाहते हैं, वे पूर्व निर्धारित समय के लिए मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर सकते हैं। इससे बच्चों को असुविधा नहीं होगी और अधिक समय तक प्रतीक्षा भी नहीं करनी पड़ेगी।

Must Read