Home Breaking News हाथियों का ऐसा आतंक! शाम होते ही ग्रामीण खाली कर देते हैं...

हाथियों का ऐसा आतंक! शाम होते ही ग्रामीण खाली कर देते हैं बस्ती

144

छत्तीसगढ़/सरगुजा :-  सरगुजा में हाथियों का आतंक जारी है. ग्रामीणों में दहशत का आलम यह है कि शाम होते ही बस्ती खाली करनी पड़ रही है. वहीं हाथियों के घरों को तोड़ने और फसलों को रौंदने का सिलसिला जारी है.बता दें कि 11 हाथियों का दल बीते 12 दिनों से उदयपुर वन परिक्षेत्र के गांवों में उत्पात मचाए हुए है. वन अमला दल की सतत् निगरानी कर रहा है, लेकिन हाथियों के दल को फसल और घरों को नुकसान पहुंचाने से रोक पाने में नाकाम है. 2 दिन पूर्व की रात ग्राम रामनगर बेवरापारा पंडो बस्ती मे हाथियों के दल ने जवाहिर पंडो, रंग लाल पंडो, अर्जुन पंडो के घर को बुरी तरह से नुकसान पहुंचाने के साथ अंदर रखे सामानों को भी तहस-नहस कर दिया.घर में रखे बर्तन व अन्य सामानों के साथ मुर्गियों को भी रौंद दिया है. इसके पहले हाथियों के आने की सूचना पर रात में बस्ती के लोगों को आनन-फानन मे दूसरे मोहल्ला में शिफ्ट कराया गया था. यही हाल लगभग कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र के पसान के आसपास के क्षेत्रों की है जहां लोग घर छोड़कर सरकारी भवनों की छत पर रात गुजारने को मजबूर हैं । अगर सरकारों द्वारा जंगलों को नहीं बचाया गया तो आने वाले समय में जंगली जानवर शहर की ओर जंगल की कमी के कारण कूंच कर सकते हैं जिससे जंगली जानवरों हाथिय और मानवों में द्वंद की स्थिति निर्मित हो सकती है ।