HomeBreaking Newsकोरबा पुलिस पर लग रहे इस प्रकार के आरोप स्वस्थ समाज के...

कोरबा पुलिस पर लग रहे इस प्रकार के आरोप स्वस्थ समाज के लिए कतई उचित नहीं, अब एक महिला ने एक चौकी प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप

छत्तीसगढ़/कोरबा :- एसपी अभिषेक मीणा के कार्यकाल से लेकर अभी तक कोरबा पुलिस की गतिविधियों में सुधार देखने को नहीं मिल रहा है, जहां एसपी अभिषेक मीणा के कार्यकाल में जुआ सट्टा के अवैध कारोबार का बोलबाला था, वही एसपी भोजराम पटेल के कार्यकाल में कोयले के अवैध कारोबार का हल्ला बोल था जो कोरबा के इतिहास में आज तक कोयला खदानों से कोयले का अवैध कारोबार का इतिहास बन चुका है जहां कोयला खदानों में हजारों की तादाद में लोग उतर कर कोयला चोरी को अंजाम देते थे, जिसमें ग्रामीण कम समय में अधिक पैसा कमाने के चक्कर में इस कारोबार में सक्रिय हो गए थे एक तरह से बोला जाए तो कोरबा के कोयलांचल क्षेत्रों में गांव के युवा पीढ़ी से लेकर सभी को कोयला चोर बनाया जा रहा था, जिसका सुर्खियां न्यूज़ द्वारा लगातार इस कोयले के अवैध कारोबार का पर्दाफाश किया जा रहा था लेकिन सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो जिसे ओपी चौधरी ने वायरल किया इसके बाद जैसे इस अवैध कारोबार में भूचाल आ गया और अंततः कोयले के खेल के इस अवैध कारोबार करने और कराने वालों को अपने कार्यों पर विराम लगाना पड़ा, स्वयं तत्कालीन कलेक्टर रानू साहू व तत्कालीन एसपी भोजराम पटेल ने मौके पर निरीक्षण करते हुए वायरल वीडियो के मुहाने तक पहुंचे और जेसीबी के माध्यम से उस रास्ते को बंद कराया, एसपी भोज राम पटेल के अन्यंत्र जगह स्थानांतरण के बाद कोरबा के नव पदस्थ एसपी संतोष सिंह ने जैसे ही कोरबा जिले में कदम रखा और क्राइम मीटिंग ली उनके तीखे और तेज अंदाज के कारण जैसे अवैध कारोबार करने वालों को सांप सूंघ गया हो उन्होंने सभी थाना प्रभारियों से लेकर अवैध कारोबार करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा था कि जिन थाना प्रभारियों के क्षेत्र में अवैध गतिविधियों का पता लगेगा उनको बख्शा नहीं जाएगा, वही अवैध कार्य करने वालों को भी चेतावनी दी गई जिसके बाद अवैध कारोबार में लगभग 70 से 80 परसेंट लगाम लगती दिखाई दी, पुलिसिंग व्यवस्था की मिसाल देखने को मिली, लेकिन लगभग 1 माह पूर्व सितंबर से पुनः कोयला खदानों में डीजल चोरों का आतंक देखने को मिल रहा है वही जिले में चोरी और चाकूबाजी की घटनाओं की रफ्तार फिर पकड़ती हुई दिखाई दे रही है जिस पर अंकुश लगाना बेहद जरूरी है,

- Advertisement -

वही रामपुर चौकी प्रभारी पर जिस प्रकार लगातार आरोप लग रहे हैं जिसमें छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश मंत्री दिलीप मिरी पर हुए हमले की रिपोर्ट वास्तविक नहीं लिखे जाने को लेकर आरोप लगाया गया था और चौकी क्षेत्र के अंदर पुलिस के खिलाफ अभद्र नारेबाजी की थी जो स्वच्छ पुलिसिंग व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है, बावजूद इसके उच्च अधिकारियों द्वारा इस पर संज्ञान नहीं लिया गया, अब एक बार पुनः एक महिला ने आरोप लगाया है जो बेहद शर्म सार कर देने वाला है हालांकि यह आरोप कितना सही है यह जांच का विषय है लेकिन इस प्रकार किसी पर बार-बार आरोप लगना उनकी कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रहा है, और कोरबा पुलिस की कार्यशैली पर भी बट्टा लग रहा है । उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप मिरी ने जारी किया है ।

Must Read