HomeBreaking Newsसीमा पात्रे सहित 23 अन्य जिलों के राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों...

सीमा पात्रे सहित 23 अन्य जिलों के राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का हुआ तबादला

छत्तीसगढ़/रायपुर :- छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के 23 अधिकारियों का तबादला किया गया है। जिसमें डिप्टी कलेक्टर प्रभावित हुए हैं। कोरबा जिले में पदस्थ सीमा पात्रे का भी तबादला करते हुए उन्हें महासमुंद भेजा गया है,  फिलहाल सीमा पात्रे के तबादले के बाद कोरबा में सरोज कुमार महिलांगे सीईओ जनपद दुर्ग कोंदल, जिला कांकेर को भेजा गया है। इसके अलावा अन्य जिलों के राज्य प्रशासनिक सेवा के 23 अधिकारी भी प्रभावित हुए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश में इन सभी तबादला हुए अधिकारियों को 2 अगस्त की दोपहर से भारमुक्त किया गया है। बताते चलें कि कोरबा एसडीएम पर क्षेत्रीय रामपुर विधायक ननकीराम कंवर ने एनएच में मुआवजे को लेकर फोर्जरी के आरोप लगाए थे l

- Advertisement -

Must Read