HomeBreaking Newsकटघोरा वन मंडल में ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ पर विशेष कार्यक्रम,...

कटघोरा वन मंडल में ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ पर विशेष कार्यक्रम, देशभक्ति के रंग में रंगे वनकर्मी

छत्तीसगढ़/कोरबा :- देशभक्ति के तरानों और राष्ट्रगान की गूंज के साथ आज कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल क्षेत्र कार्यालय में ‘वंदे मातरम’ गीत की 150वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नई दिल्ली से हुए राष्ट्रीय स्तर के शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया।   

- Advertisement -

कार्यक्रम का संचालन वन मंडल अधिकारी कुमार निशांत के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी वन क्षेत्र अधिकारी, उपवन क्षेत्र अधिकारी एवं वनकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।   

प्रधानमंत्री के प्रेरक संबोधन को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक स्वर में ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन किया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो उठा।     

अपने उद्बोधन में वन मंडल अधिकारी कुमार निशांत ने कहा कि ‘वंदे मातरम’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह भारतीय आत्मा की आवाज़ है, जो हर नागरिक में राष्ट्र के प्रति समर्पण, गर्व और जिम्मेदारी की भावना जगाती है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन के माध्यम से एकता, समर्पण और देशप्रेम का संदेश दिया।

Must Read