HomeBreaking Newsसाहब जरा यहां भी स्वच्छता अभियान का झाड़ू चलवा दीजिए, कबाड़ के...

साहब जरा यहां भी स्वच्छता अभियान का झाड़ू चलवा दीजिए, कबाड़ के बदबू से राहगीरों कॉलोनी वासियों को हो रही परेशानी

छत्तीसगढ़/कोरबा :- कोरबा जिले के झगरहा-कोरकोमा मार्ग स्थित कबाड़ की दुकान है जहां कबाड़ी द्वारा सड़क के दोनों तरफ भारी मात्रा में कबाड़ फैला कर रखा हुआ है, बरसात में प्लास्टिक एवं कागज, पुट्ठा कबाड़ के सड़ने से राहगीरों को भारी बदबू का सामना करना पड़ रहा है पास में ही अटल बिहारी योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल संभाग कोरबा द्वारा बनवाई गई कॉलोनिया हैं जहां पर रहने वालों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, इस मामले पर संबंधित अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं, करीब 200 मीटर के दायरे में फैले कबाड़ के सडन से जहां पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है वही बदबू फैल रही है, इसके साथ-साथ वर्षा ऋतु में गंभीर बीमारियों का कॉलोनी सहित क्षेत्र के लोगों में फैलने की संभावना बनी हुई है, गांधी जयंती के दिन जहां स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है और अधिकारियों से लेकर सभी वर्ग के लोग झाड़ू हाथ में पकड़ कर फोटो खिंचवा रहे हैं वहीं यहां के लोग संबंधित अधिकारियों से गुजारिश करते कर रहे हैं कि साहब यहां भी स्वच्छता का झाड़ू चलवा दीजिए ।

- Advertisement -

Must Read