छत्तीसगढ़/रायपुर :- गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए दो प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है जिसमें से भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र से पार्टी ने श्याम सिंह मरकाम को टिकट दिया गया है वहीं कोरबा संसदीय क्षेत्र में आने वाली पाली तानाखार सीट से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्व. हीरासिंह मरकाम के बेटे तुलेश्वर सिंह मरकाम प्रत्याशी होंगे। पाली तानाखार सीट से पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय हीरा सिंह मरकाम ने 2018 के चुनाव में 57 हजार 315 मत प्राप्त किए थे। गोंगपा यहां दूसरे स्थान पर थी। कांग्रेस के मोहितराम केरकेट्टा ने 66 हजार 971 वोट लेकर जीत हासिल की थी। भाजपा तीसरे नंबर पर रही थी।



















