छत्तीसगढ़/कोरबा :- समता साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा कोरबा जिले की माननीया चंद्रिका दास महंत, श्रम कल्याण निरीक्षक, कार्यालय सहायक श्रमायुक्त, को प्रतिष्ठित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ज्ञान श्री अवार्ड-2025 से सम्मानित किया गया।
- Advertisement -
यह सम्मान उन्हें शैक्षणिक चेतनशीलता, गुणवत्ता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान तथा उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए प्रदान किया गया। अकादमी द्वारा दिए जाने वाला यह अवार्ड राज्य स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों के लिए सर्वोच्च अलंकरण माना जाता है।
















