छत्तीसगढ़/कोरबा दर्री :- आज सावन अमावस्या, सावन सोमवार, हरेली त्यौहार के शुभ अवसर पर विवेकानंद प्रभात शाखा के स्वयंसेवकों द्वारा सपरिवार कावड़ यात्रा कर रुद्राभिषेक किया गया। हमारी परंपरा, त्यौहार, पर्व एवं सनातन संस्कृति को बचाए रखने के लिए ऐसे आयोजनों की आवश्यकता है। समाज को जागृत करने, उन्हें एक साथ जोड़ने एवं कार्यक्रमों में शामिल करने के लिए ऐसे आयोजनों की बहुत ही आवश्यकता होती है।
इस अवसर पर शिव दुर्गा मंदिर कैलाश बिहार एचटीटीपी दर्री से जल भर कर कॉलोनी भ्रमण करते हुए, शिव धुन जाते हुए, शिव मंदिर छठ घाट पहुंचकर जल चढ़ाएं।
पंडित अरुण महाराज द्वारा विधि विधान से रुद्राभिषेक महा आरती की गई। 
शाखा के सभी स्वयंसेवकों द्वारा घर से प्रसाद लाकर वितरण किया गया। इस रुद्राभिषेक में पुरुष, महिलाएं, बच्चों सहित 70 लोग शामिल हुए। 
स्वामी विवेकानंद उपनगर के मा. उप नगर संघचालक श्री हेमंत माहुलीकर जी पूरे समय साथ में रहे। साथ ही श्री नरेश जायसवाल, श्री बद्री स्वर्णकार, श्री शिवचरण साहू, श्री अर्जुन सिंह पटेल, श्री अरुण दास वैष्णव, श्री राजू राम पटेल, श्री साहेब लाल कर्ष, श्री रमेश कुमार जैस, श्री नन्द किशोर जायसवाल, श्री कृष्णा मांझी, श्री छोटे लाल श्रीवास, श्री नवल किशोर शुक्ला, श्री फिरथ राम साहू ( पार्षद), श्री विजय सिंह ठाकुर, श्री शेषनारायण जयसवाल, परिवार सहित एवं श्री पतंजलि महिला मंडली के सभी सदस्य कांवर एवं लोटा में जल लेकर साथ रहे।
सावन अमावस्या, हरेली तिहार पर विवेकानंद प्रभात शाखा स्वयंसेवकों द्वारा कांवड़ यात्रा कर किया रुद्राभिषेक











