छत्तीसगढ़/कोरबा :- भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा पंचायत प्रकोष्ठ की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही राम त्रिपाठी को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से जारी इस नियुक्ति को संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता और लंबे समय से किए जा रहे समर्पित कार्यों का सम्मान माना जा रहा है।
राम त्रिपाठी की नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। उन्हें संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता का लाभ पूरे प्रदेश में पंचायत प्रकोष्ठ को मिलेगा।
नवनियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम त्रिपाठी ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाना तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
राम त्रिपाठी की यह नियुक्ति कोरबा जिले के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है। संगठन को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व और सक्रिय भूमिका से पंचायत प्रकोष्ठ को नई मजबूती मिलेगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा का संगठन और अधिक सशक्त होगा।











