Home Breaking News रेल कॉरिडोर 3 घण्टे तक ठप्प रहा गेवरा और दीपका खदान का...

रेल कॉरिडोर 3 घण्टे तक ठप्प रहा गेवरा और दीपका खदान का कोयला परिवहन

171

सभी 16 प्रभावितो को परिसम्पतियों का मिलेगा मुआवजा – आंदोलनकारियों के बीच पहुंचकर एसडीएम तेंदुलकर ने किया आश्वस्त

छत्तीसगढ़/कोरबा गेवरा दीपका :- अपने पूर्व चेतावनी के अनुसार आज कृष्णा नगर दीपका के रेल कॉरिडोर से प्रभावित होने वाले 16 परिवार को उनके परिसम्पति का मुआवजा भुगतान की मांग को लेकर दीपका थाना के सामने सुबह 10 बजे से 1 बजे तक 3 घण्टे कोयला परिवहन को चारो दिशाओं से पूरी तरह बंद करा दिया गया जिससे दीपका और गेवरा खदान से कोयला परिवहन में लगे हजारो वाहनो के पहिये थमे रहे ।

ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति के बैनर तले पेंड्रा रोड रेल कारीडोर से प्रभावित होने वाले कृष्णानगर दीपका के प्रभावितों ने अपनी परिसम्पतियों की मुआवजा की मांग करते हूये चरणबद्ध आंदोलन के दूसरे चरण में दीपका थाना चौक के सामने आंदोलन किया था । इससे पहले भी 30 सितम्बर को रेल और एसईसीएल प्रबन्धन का पुतला फूंका गया था । एसडीएम कटघोरा द्वारा विगत अप्रैल महीने से रेल और एसईसीएल प्रबन्धन को प्रभावितो को मुआवजा भुगतान करने का निर्देश जारी किया है जिसे एसईसीएल प्रबन्धन ने अनसुना करते हुए मुआवजा भुगतान करने के विपरीत 5 प्रभावितो को जमीन खाली करने के लिए नोटिस जारी कर दिया है ।

आंदोलन की खबर लगते ही दीपका तहसीलदार वी के श्रीवास्तव और दीपका निरीक्षक अनिल पटेल ने आंदोलनकारियों से बातचीत करना चाहा जिसे इनकार कर दिया गया बाद में कटघोरा एसडीएम के पी तेंदुलकर आंदोलन स्थल में पहुंचने के वार्ता की गई । एसडीएम ने बताया कि रेल कॉरिडोर से किसी भी प्रभावित के साथ अन्याय नही होगा और बचे हुए सभी 16 परिवार के समस्त परिसम्पतियों का मूल्यांकन कर डिमांड नॉट बनाकर भेजा जा चुका है कुछ तकनीकी कारणों से रेल और एसईसीएल प्रबन्धन के मसले के कारण मुआवजा भुगतान में देरी हो रही है उन्होंने आश्वस्त किया कि सबको उनकी परिसम्पतियों का पूरा पूरा मुआवजा भुगतान किया जाएगा । इसके बगैर उनको मकान खाली करने का कोई दबाव भी दिया जाएगा । उन्होंने आगामी 13 अक्टूबर को रेल मंडल और एसईसीएल के रायपुर व बिलासपुर के अधिकारियों के साथ वार्ता निर्धारित करते हुए उसी दिन डेड लाइन तय करने का आश्वसन दिया । वार्ता के बाद आंदोलनकारियों अपना आंदोलन समाप्त करते हुए कहा है कि वार्ता में विफल होने पर 14 अक्टूबर को रेल चक्का जाम करने को मजबूर होंगे ।

गौरतलब है कि गेवरा पेंड्रा रोड रेल कॉरिडोर को जोड़ने वाली रेल लाइन दीपका क्षेत्र के वार्ड 07 कृष्णानगर दीपका तहसील कटघोरा जिला कोरबा से होकर गुजर रही है जिसमें 15 लोंगो का मुआवजा नही दिया गया है जबकि उनके मकान ,बाड़ी ,कुआं ,बोर पेड़ पौधे आदि पेंड्रा रोड रेल कारीडोर में प्रभावित हो रहा है | उक्त सभी प्रभावितों का परिसंपति का निर्माण मूल भूमि खसरा न० 416 के अलग अलग हिस्से में हुआ है जिसे वर्ष 1990 से लेकर 1996 के मध्य काश्तकार घसिया वल्द दाऊ की निजी हक भूमि से सभी व्यक्तियों के द्वारा आपसी इकरारनामा से क्रय किया गया था | और अपरिहार्य कारणों से रजिस्ट्री नहीं करवाया गया था जिसके कारण मुआवजा भुगतान को रोक दिया गया है |

उक्त भूमि एवं भूमि में बने मकान बाड़ी एवं अन्य सभी परिसम्पतियों का गेवरा पेंड्रा रेल कारीडोर में अर्जित कर लिए जाने के उपरान्त मौका जांच कर राजस्व विभाग के अधिकारियों पटवारी ,तहसीलदार द्वारा उपयुक्त कार्यवाही उपरान्त मुआवजा प्रदान करने का आश्वासन दिया गया था जिससे आजिज आ चुके लोंगो ने 5 महीने पहले आंदोलन शुरू किया था और रेल परिवहन को भी रोका था जिसके बाद ए आर एम रेलवे कोरबा , तहसीलदार दीपका तथा सीएसपी दर्री की मौजुदगी में हुए वार्ता में एक माह में मुआवजा भुगतान करने का आश्वसन दिया गया था । पर रेल और एसईसीएल प्रबन्धन एक दूसरे की जिम्मेदारी बताकर मुआवजा भुगतान के लिए आनाकानी कर रहे हैं ।

आज के आंदोलन में ऊर्जाधानी सन्गठन के अध्यक्ष सपूरन कुलदीप , सचिव विजयपाल सिंह ठाकुर , श्यामू जायसवाल , दीपका अध्यक्ष बसन्त कुमार कंवर , गेवरा अध्यक्ष दीपक यादव , प्रकाश कोर्राम , रुद्र दास महंत सन्तोष चौहान , फुलेंद्र सिंह , बृज कुंवर , अनसुइया राठौर , दयाराम सोनी , सीमा देवी सोनी भागीरथ यादव रामाधार यादव शिवलाल साहू विद्याधर अशोक साहू मोहम्मद इलाही रामावतार सोनी बंशीलाल नाग अहिल्यादेवी शिवकुमारी गया बाई मीना देवी काशीनाथ शांति देवी गुरुवारी बाई मुन्नी सिंह दिपेश सोनी लखन सोनवानी तेजराम साहू पंपा साहू अंबिका साहू मुमताज इलाही शिवधारी विजय मेहता रेखा सोनी सरिता सोनी मीना निर्मलकर हीराबाई सहित अनेक लोग शामिल थे  उपरोक्त बातों की जानकारी मीडिया प्रभारी ललित महिलांगे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया ।