HomeBreaking Newsपुलिस मुख्यालय में दिलाई गई राष्ट्रीय एकता की शपथ

पुलिस मुख्यालय में दिलाई गई राष्ट्रीय एकता की शपथ

छत्तीसगढ़/रायपुर :-  राष्ट्रीय एकता दिवस एवं भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर आज पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा ने पुलिस मुख्यालय नवा-रायपुर में पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने की शपथ दिलाई। उन्होंने पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को यह भी शपथ दिलाया की अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी प्रयत्न करेंगे।
सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सर्व श्री हिमांशु गुप्ता, श्री प्रदीप गुप्ता और श्री विवेकानंद सिन्हा सहित पुलिस मुख्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Must Read