छत्तीसगढ़/कोरबा :- कोरबा विधानसभा के वर्तमान विधायक और छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री जो 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ प्रदेश गठन और कोरबा विधानसभा 2008 के गठन के बाद पहली बार कोरबा विधानसभा के विधायक बने और प्रदेश में 2003 से भाजपा की तीन पंचवर्षीय की सरकार में दो बार कोरबा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से विधायक चुनकर आए जयसिंह अग्रवाल जो 2018 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद वर्तमान में राजस्व मंत्री बने हुए हैं, जो चौथी बार विधायक बनने पर मुख्यमंत्री के दावेदार होंगे, लेकिन इनके प्रदेश में राजस्व मंत्री रहने के दौरान कोरबा जिला ही नहीं प्रदेश में अधिकांश सरकारी जमीने सरकार की नीतियों के कारण व पावर प्लांट की राखड़ पाट कर भू माफियाओं द्वारा हड़प ली गई है अब यह जांच का विषय है की इन जमीनों पर राजस्व में हेर फेर करते हुए किनके समर्थकों ने सरकारी जमीने हड़पी है, यह जादूई करामत बीते तीन बार छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार रहने के बावजूद भी नहीं कर पाई, वही कोरबा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन जन बल और धनबल की बात कर रहे हैं लेकिन इन्होंने कोरबा नगर पालिक निगम में महापौर और प्रदेश कि भाजपा सरकार में पूर्व में संसदीय सचिव रहते हुए कोई करामात नहीं दिखा पाए हैं जिससे जनता इनसे पूरी तरह संतुष्ट हो सके, विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी बनने के बाद दोनों प्रत्याशी एक दूसरे से सर्वश्रेष्ठ बताते हुए जनता का हितैषी बता रहे हैं, जबकि कांग्रेस के वर्तमान विधायक सरकार में राजस्व मंत्री रहते हुए सरकारी जमीनों को लूटने से नहीं बचा पाए वही विपक्ष में रहते हुए भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन ने कभी इस मुद्दे पर प्रमुखता से आवाज नहीं उठाई, खुद इन्हीं के निवास स्थान के आसपास कई एकड़ सरकारी जमीन बेजा कब्जा की भेंट अब भी चढ़ रही है जिसे रोकने मे यही नहीं खुद राजस्व मंत्री भी नाकाम है, तो क्या आपकी बार जनता तीसरे विकल्प को चुनेगी या फिर जन बल और धनबल के फेर में उलझ कर फिर गुमराह होते हुए फिर इन्हीं दोनों चेहरों में से एक को बहुमत देगी, जबकि कोरबा विधानसभा के जनता के पास तीसरे विकल्प के रूप में नोटा व हाल ही में गठित क्षेत्रीय पार्टी जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी व राष्ट्रीय स्तर की पार्टी आम आदमी पार्टी वही आदिवासियों की पसंदीदा पार्टी राष्ट्रीय गोंडवाना गणतंत्र पार्टी व स्वर्गीय जोगी जी की बनाई हुई पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़, सहित अनेक स्थानीय व राष्ट्रीय पार्टी छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प के रूप में जनता के बीच मौजूद है, जिसका चुनाव आपके हाथ है और फैसला आपका है ।



















