ई.व्ही.पी.जी. कॉलेज कोरबा अध्ययन केंद्र में स्नातक से लेकर पीजी डिप्लोमा व प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में प्रवेश जारी
छत्तीसगढ़/कोरबा :- पं. सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय, बिलासपुर से संबद्ध शासकीय ई. व्ही.पी.जी. महाविद्यालय, कोरबा अध्ययन केंद्र में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए 15 सितंबर 2026 अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
अध्ययन केंद्र में विद्यार्थियों के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा एवं प्रमाणपत्र (सर्टिफिकेट) पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। मुक्त विश्वविद्यालय के माध्यम से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए यह प्रवेश का महत्वपूर्ण अवसर है। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित अंतिम तिथि से पहले प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
प्रवेश, पाठ्यक्रमों एवं अन्य आवश्यक जानकारी के लिए विद्यार्थी अध्ययन केंद्र में संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। सहायक कार्यक्रम समन्वयक जी.के. गढ़ेवाल से मोबाइल नंबर 7489701037 तथा समन्वयक सहायक राजेश सक्सेना से मोबाइल नंबर 7067043721 पर संपर्क किया जा सकता है।
अध्ययन केंद्र शासकीय ई. व्ही.पी.जी. महाविद्यालय, कोरबा, पुराना आर.टी.ओ., तहसील रोड, एन.सी.सी. कार्यालय परिसर में स्थित है। विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय रहते प्रवेश संबंधी प्रक्रिया पूरी कर लें।












