छत्तीसगढ़/कोरबा :- कोरबा जिलान्तर्गत उरगा-हाटी मार्ग पर कोडमसरा नाले के निकट पिकअप और कार में जबरदस्त भिड़त हो गई। भिड़त इतनी जबरदस्त थी कि कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क हादसे में कार में सवार की दर्दनाक मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान पुलिस द्वारा की जा रही है।













