HomeBreaking Newsविश्व आदिवासी दिवास पर आदिवासी प्रमुखो ने सरकार को जमकर घेरा

विश्व आदिवासी दिवास पर आदिवासी प्रमुखो ने सरकार को जमकर घेरा

छत्तीसगढ़/पखांंजूर :-  पखांजूर मे आदिवासी प्रमुखो ने सरकार को घेरते हुए बस्तर मे आदिवासीओ के असुरक्षित होने का आरोप लगाया है।और जल, जंगल,जमीन का मालिकाना हक से वंचित रखने की बात कहते हुए केंद्र और राज्य सरकार को जमकर कोसा है।गौरतलब है की विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पखांजूर मे ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम मनाया जा रहा है।जिसमे हजारों की संख्या मे ST, SC और OBC समुदाय के लोग शामिल हुए है।नगर मे रैली निकालकर जमकर नारेबाजी की गई है।जिसके बाद पखांजूर के पुराना बाजार मे स्थित टेक्सी स्टेण्ड मे आयोजित सभा मे एकजुट होकर सभा को सम्बोधित किया गया।प्रमुखो ने कहा की आज आदिवासीओ का शोषण हो रहा है।जल,जंगल, जमीन का दोहन कर कारखाने खोले जा रहे है,जिससे पर्यावरण प्रदूषण हो रहा है।और आदिवासी पर्यावरण को संतुलित और संरक्षित करने का काम करते है। परन्तु आज आदिवासी परेशान और शोषित है। वहीं इस कार्यक्रम के दौरान सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से चप्पे चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहे।

- Advertisement -

Must Read