छत्तीसगढ़/कोरबा :- कोरबा जिले के करतला विद्युत वितरण केंद्र अंतर्गत ग्राम गेराव में करंट प्रवाहित विद्युत तार की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार घटना ग्राम गेराव के बीजोरा खार में यह घटना घटी है मृतका का नाम समारी बाई पति सुंदर सिंह उम्र 75 साल की वृद्ध महिला है। नीले रंग की बिजली तार से शव से चिपका हुआ मिली। घटना की जानकारी मिलते है करतला पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बताया जा रहा है मृतिका घर से खेत की ओर गई थी। इसी दौरान अवैध रूप से खींचे गए बिजली तार मैं प्रवाहित करंट की चपेट में आ गई और मौके पर ही मौत हो गई घटना बाद लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा यह घटना के जिम्मेदार कौन है












