HomeBreaking Newsहड़ताल पर रहे एनएचएम संविदा कर्मियों की सेवा समाप्ति का नोटिस, देखें...

हड़ताल पर रहे एनएचएम संविदा कर्मियों की सेवा समाप्ति का नोटिस, देखें सूची

छत्तीसगढ़/कोरबा :- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, कोरबा ने बड़ा कदम उठाते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) अंतर्गत कार्यरत 21 संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के आह्वान पर 18 अगस्त 2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए कर्मचारियों की मांगों पर शासन ने सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए प्रमुख मांगों का समाधान भी किया था। इसके बावजूद निर्धारित समयावधि में ड्यूटी पर उपस्थिति नहीं देने के कारण यह कार्रवाई की गई।

- Advertisement -

जारी आदेश में बताया गया है कि संबंधित कर्मचारियों को पूर्व में 28 अगस्त 2025 एवं 15 सितम्बर 2025 को नोटिस जारी कर 16 सितम्बर 2025 तक कार्य पर लौटने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन अनुपस्थिति जारी रहने पर मानव संसाधन नीति 2018 के प्रावधान 34.2 के तहत सेवा समाप्ति की कार्रवाई की गई है।

सूचीबद्ध कर्मियों में एफ.एल.ओ., बी.पी.एम., आर.एम.ए., सी.एच.ओ., बी.डी.एम., नर्सिंग ऑफिसर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, सेक्रेट्रियल असिस्टेंट, वार्ड आया, क्लीनर सहित कुल 21 संविदा पदों पर कार्यरत कर्मचारी शामिल हैं। ये कर्मचारी जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों, उपस्वास्थ्य केन्द्रों एवं स्व. बिसाहुदास महंत स्मृति चिकित्सालय, कोरबा में पदस्थ थे।

आदेश के मुताबिक, नोटिस जारी होने के एक माह पश्चात संबंधित कर्मचारियों की सेवाएं स्वमेव समाप्त मानी जाएंगी। इस कार्यवाही को कलेक्टर कोरबा से अनुमोदन प्राप्त हुआ है

Must Read