HomeBreaking Newsनगीनझोरखी हत्याकांड का खुलासा: दीपका पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को...

नगीनझोरखी हत्याकांड का खुलासा: दीपका पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को दबोचा, धारदार हथियार समेत सबूत जब्त

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  थाना दीपका क्षेत्र के नागिन झोरखी में हुई युवती की निर्मम हत्या के मामले में दीपका पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने महज कुछ ही घंटों के भीतर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

दिनांक 16 जनवरी 2026 की शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच नागिन झोरखी निवासी 23 वर्षीय नम्रता साहू की उसके ही घर में हत्या कर दी गई थी। घटना के समय युवती घर में अकेली थी। इस संबंध में मृतिका के पिता रामकुमार साहू द्वारा थाना दीपका में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिस पर अपराध क्रमांक 31/2026 धारा 103(1), 331(4), 238 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल पाठक (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में दीपका पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संदेही राहुल जोगी पिता परसन जोगी उम्र 25 वर्ष, निवासी बांधाखार थाना पाली (हाल मुकाम सिरकी खुर्द थाना दीपका) को बाघा बॉर्डर हरदीबाजार रोड, दीपका के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने मृतिका को घर में अकेला पाकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के मेमोरण्डम कथन के आधार पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त धारदार लोहे का हथियार एवं वारदात के समय पहने गए कपड़े जब्त किए।आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया l

Must Read