HomeBreaking News एनएच प्रभावितों के बीच पहुंच विधायक ननकीराम कंवर ने रुकवाया मकान तोड़ने...

 एनएच प्रभावितों के बीच पहुंच विधायक ननकीराम कंवर ने रुकवाया मकान तोड़ने की कार्रवाही 

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  कोरबा जिलान्तर्गत कोरबा-चांपा-कटघोरा एनएच का निर्माण कार्य चल रहा है। जहा ग्राम बरपाली में प्रशासन, पुलिस एवं एनएच के अधिकारी के द्वारा प्रभावितों के मकान-दुकान को खाली करा कर तोड़ने की कार्रवाई की जानी थी। इसका विरोध ग्रामीणों ने शुरू कर दिया। जैसे ही इसकी जानकारी रामपुर विधायक ननकीराम कंवर को मिली, वे तत्काल बरपाली बस स्टैंड प्रभावितों के बीच पहुंचे और कार्रवाई का विरोध करते हुए उसे रुकवाया।
विधायक श्री कंवर के बरपाली पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि कुछ जमीनों का प्रकाशन नहीं हुआ है। कुछ निजी जमीन को शासकीय बताया गया है तथा अधिकांश प्रभावितों को मुआवजा नहीं मिला है, फिर भी तोड़ने की कार्रवाई भरी बरसात में की जा रही है। इस पर विधायक श्री कंवर ने तत्काल एनएच के हेड अधिकारी श्री मिश्रा से फोन पर चर्चा की और बताया कि बरपाली के सत्तर प्रतिशत लोगों को मुआवजा नहीं मिला है। क्या भरी बरसात में लोगों के घर को उजाड़कर सड़क बनाओगे। इस पर श्री मिश्रा ने काम रोकने की बात कही। उन्होंने बरपाली क्षेत्र के साइड को रोककर काम आगे बढ़ाने कहा। प्रशासन की ओर से पहुंचे बरपाली तहसीलदार को एनएच अधिकारी से बात कर तोड़-फोड़ की कार्रवाई रोकने और शिविर लगाकर प्रभावितों की समस्याओं का निराकरण करने कहा गया हैं।
बरपाली तहसीलदार आराधना प्रधान ने कहा कि एनएच प्रभावितों के लिए शिविर लगाकर उनके समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। कागजात भराकर पूरा किया जावेगा, फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उच्चाधिकारियों से जैसा निर्देश मिलेगा, कार्रवाई की जाएगी। अभी बेदखल की कार्रवाई रोक दी गई है। यहाँ यह बात विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं की शासन की और से जमीनों के अधिग्रहण के संबंध में पूर्व में ही नीति बनाकर मुआवजा दर इत्यादि की सभी बाते घोषित कर दी गयी थी किन्तु कतिपय एनएच अधिकारी बुद्धि का अधिक प्रयोग करते हुए भूअर्जन से प्रभावित माटी पुत्रो को दिए जा रहे मुआवजे के संबंध में पारित आदेश के विरोध में अपील में जाने की बात कहकर निर्माण कार्य में अड़ंगेबाजी कर स्वयं प्रभावित कर रहे हैं।

Must Read