छत्तीसगढ़/कोरबा :- 8 दिन पूर्व प्रशासन की संयुक्त टीम ने करतला में छापामार कार्रवाई करते हुए 2 जगहों से चोरी का 40 टन कोयला जब्त किया था इस मामले में माइनिंग विभाग ने 3 भूस्वामी पर कोयला चोरी का केस दर्ज कराया है लेकिन इस कोयला चोरी के मास्टरमाइंड सरगना का इस केस में जिक्र तक नहीं किया गया है, 30 नवंबर को पुलिस व राजस्व खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने करतला के खान ढाबा और गांव चांपा में देर रात दबिश दी थी दबिश के दौरान वीरेंद्र सिंह उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम चांपा तहसील करतला की जमीन में 40 टन कोयले का अवैध भंडारण किया जाना पाया गया था साथ ही मौके पर उपयोग किए जा रहे इलेक्ट्रिक तौल मशीन की भी जब्ती किया गया था मौके पर संयुक्त दल ने दबिश के दौरान कोयला चोरी में उपयोग होने वाले चार बाइक, साइकिल और लेखा-जोखा का रजिस्टर भी जप्त किया था इसी तरह संयुक्त जांच दल ने खान ढाबा के पास लोहरी सिंह 48 वर्ष निवासी करतला और पंचानंद उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम बिल्हा की जमीन पर 10 टन कोयला का अवैध भंडारण करना पाया था इस मामले में जिला खनिज अधिकारी प्रमोद कुमार ने तीनों ही जमीन मालिक वीरेंद्र सिंह लोहरी सिंह और पंचानंद के खिलाफ 379, 34 के तहत केस दर्ज किया है, लेकिन जमीन मालिकों पर तो केस दर्ज करा दिया गया लेकिन इस केस में अवैध कोयले के अफरा तफरी करने वाले सरगना का केस में जिक्र नहीं होना समझ से परे, जबकि प्रशासन की 30 नवंबर की कार्यवाही के दूसरे दिन से ही वहां पर फिर कोयला की अफरा-तफरी का खेल सरगना द्वारा किया जाता रहा यही नहीं चार-पांच माह पहले गेवरा कुसमुंडा सहित विभिन्न खदानों से अवैध कोयले की मंडियां दिन रात सजती रही जिस पर कई अवैध कोयले के चिंदी चोर तो पकड़े गए लेकिन आज भी इस अवैध कोयले के कारोबार के मास्टरमाइंड सरगना पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं सरगना पर कार्यवाही नहीं होने से अवैध कोयला कारोबारी के हौसले बुलंद हैं शायद यही कारण है कि कोयले के इस अवैध कारोबार मे लगाम नहीं लग पा रही है और सरगना जगह बदल-बदल कर कोयला अफरा-तफरी के नए ठिकाने बना कर अवैध कोयले का कारोबार चलाता आ रहा है, ईडी द्वारा खनिज विभाग के दस्तावेजों को भी खंगाला जा चुका है बावजूद इसके सरगना को ना ईडी का डर ना जिला व पुलिस प्रशासन का डर, जरूरत है अब पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन को कठोरता के साथ संज्ञान लेते हुए अवैध कोयला के सरगना पर कार्यवाही करने की ।











