छत्तीसगढ़/कोरबा :- कोरबा जिले में इन दिनों रेत की तस्करी जोरों पर है रेत तस्कर दिन रात शहरी व ग्रामीण विभिन्न क्षेत्रों के नदी नालों से रेत की तस्करी कर रहे हैं कोरबा शहर में तो रात दिन नजदीकी खदानों से रेत की तस्करी की जा रही है वही रेत तस्करी पर अंकुश लगाने खनिज विभाग की टीम द्वारा 2 दिन मे 6 ट्रेक्टर अवैध रेत से भरे उत्खनन एवं परिवहन करते हुए पकड़े हैं जो उरगा, गोपालपुर, सीतामढ़ी क्षेत्र से जप्त किए गए हैं, जिला खनिज अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि जैसे ही हमें अवैध रेत के उत्खनन एवं परिवहन की सूचना मिलती है हमारी टीम द्वारा कार्यवाही की जाति है और यह कार्रवाई आगे भी की जाएगी ।













