HomeBreaking Newsबिलासपुर की माल परिवहन व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 28 मई से पुराना...

बिलासपुर की माल परिवहन व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 28 मई से पुराना गुड्स शेड बंद, उसलापुर में नया पब्लिक गुड्स शेड प्रारम्भ

छत्तीसगढ़/बिलासपुर :- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के Indian Railways, बिलासपुर मंडल द्वारा माल परिवहन व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित, तेज एवं आधुनिक बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसके तहत बिलासपुर स्थित पुराना गुड्स शेड (माल गोदाम) को दिनांक 28 मई 2026 से स्थायी रूप से बंद किया जाएगा।

- Advertisement -

इसके स्थान पर Usalapur स्टेशन में नया पब्लिक गुड्स शेड प्रारम्भ किया गया है, जो अब क्षेत्र के व्यापारियों, संस्थानों एवं आम उपभोक्ताओं के लिए माल लदान एवं अनलोडिंग की प्रमुख सुविधा के रूप में कार्य करेगा।

नवप्रारम्भित उसलापुर गुड्स शेड का ALPHA कोड – UGSU तथा न्यूमेरिकल कोड – 14122915 निर्धारित किया गया है। इस सुविधा के माध्यम से कोई भी व्यापारी अथवा आम नागरिक रेलवे के माध्यम से माल की बुकिंग, प्रेषण एवं प्राप्ति कर सकेगा।

इस गुड्स शेड में मुख्य रूप से खाद्य सामग्री, उर्वरक एवं आवश्यक वस्तुओं की बुकिंग तथा हैंडलिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी। दर सूची एवं अन्य विवरण रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट https://indianrailways.gov.in/railwayboard/view_section.jsp?id=0,1,304,366,555&lang=0/ पर उपलब्ध है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह ने व्यापारियों, परिवहनकर्ताओं एवं आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे 28 मई 2026 के बाद बिलासपुर गुड्स शेड के स्थान पर उसालापुर पब्लिक गुड्स शेड का उपयोग करें तथा रेलवे की माल परिवहन सेवाओं का अधिकाधिक लाभ उठाएँ।

Must Read