HomeBreaking Newsएक सप्ताह और चलेगा कोरबा में जादू शो, दर्शको को खुब अन्नांदित...

एक सप्ताह और चलेगा कोरबा में जादू शो, दर्शको को खुब अन्नांदित कर रहे जादूगर सम्राट अजूबा

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  पिछले तीन सप्ताह से बुधवारी बाजार के समीप जैन मंदिर परिसर भवन में अपनी हैरतअंगेज तिलिश्मी करतब दिखा लोगो को आनंदित कर रहे जादूगर सम्राट अजूबा ने अपना शो एक सप्ताह के लिए और यहां बढ़ा दिया है।अब लोग अगले रविवार तक यहां शो देख पाएंगे,ये बाते आज जादूगर अजूबा ने एक विशेष शो के दौरान कही।
आधुनिक लाइटिंग, मधुर संगीत के साथ जादूगर सम्राट अजूबा और उनकी टीम की महिला पुरुष कलाकारो ने ऐसे ऐसे जादुई करतब दिखाए जिसे देख दर्शको को अपनी ही आंखो पर भरोसा नहीं हो पा रहा था। हर करतब के बाद हॉल तालियों की जोरदार गड़गड़ाहट से गूंजता रहा. यहां रोजाना दो शो 3बजे और 6बजे से दिखाएं जाते हैं जबकि रविवार और मंगलवार को तीन शो 1बजे, चार बजे और 6: 30बजे से शुरु होता है। टिकट हॉल पर उपल्ब्ध है और ऑनलाइन www.jadugarajooba.com पर भी टिकट लिया जा सकता है.

Must Read