HomeBreaking Newsमाफिया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत

माफिया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत

उत्तर प्रदेश/बांदा :-  उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी की अस्पताल में मौत हो गई। डॉक्टरों की मौजूदगी में तबीयत खराब होने पर मुख्तार को बांदा मेडिकल कॉलेज अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी ने दम तोड़ दिया। बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी का गुरुवार शाम कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया. जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद गंभीर हालत में उन्हें दुर्गावती मेडिकल कॉलेज लाया गया था. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के परिवार के बारे में जानकर लोग इस बात पर यकीन नहीं करते कि मुख्तार जैसा माफिया क्या वाकई एक प्रतिष्ठित परिवार से संबंध रखता था. मुख्तार अंसारी का जन्म गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद में 3 जून 1963 को हुआ था. उसके पिता का नाम सुबहानउल्लाह अंसारी और मां का नाम बेगम राबिया था ।

Must Read