HomeBreaking Newsकोरबा,कटघोरा में खिला कमल, रामपुर में पंजे ने मारी बाजी, पाली तानाखार...

कोरबा,कटघोरा में खिला कमल, रामपुर में पंजे ने मारी बाजी, पाली तानाखार में गोंगपा ने जीत हासिल कर प्रदेश में बनाया तीसरा स्थान

छत्तीसगढ़ कोरबा :- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की गारंटी से ज्यादा मोदी की गारंटी पर लोगों ने भरोसा जताया और छत्तीसगढ़ में भाजपा के खाते में 54 सीटे आई वही कांग्रेस को 35 सीट मिले अन्य में कोरबा जिले के पाली तानाखार विधानसभा सीट से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने जीत हासिल कर कांग्रेस और भाजपा दोनों राष्ट्रीय पार्टियों के बाद प्रदेश में जितने वाली पार्टी में तीसरा स्थान प्राप्त किया है,

- Advertisement -

हाई प्रोफाइल सीट कोरबा विधानसभा में 15 वर्ष से लगातार विधायक रहे जयसिंह अग्रवाल जो चौथी बार कांग्रेस पार्टी से चुनाव मैदान में थे जिन्हें भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन ने 25629 वोटो से हराकर जीत हासिल की, भाजपा 92029 कांग्रेस 66400      कटघोरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेसी विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी पुरुषोत्तम कंवर को भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद पटेल ने 16900 वोटो से हराकर जीत हासिल की, भाजपा 73680 कांग्रेस 56780    रामपुर विधानसभा क्षेत्र मे दिग्गज आदिवासी नेता व भाजपा प्रत्याशी ननकी राम कंवर को कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह राठिया ने 22859 वोटो से हराकर विजई हुए, भाजपा 70788 कांग्रेस 93647 पाली तानाखार विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दुलेश्वरी सिदार को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रत्याशी तुलेश्वर मरकाम ने महज 714 वोटो से हराकर जीत हासिल की, गोंगपा 60862 कांग्रेस 60148  बता दें छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा दोनों राष्ट्रीय पार्टियों सहित कई अन्य राष्ट्रीय और स्थानीय पार्टियों और निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे जिसमें से कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों ने प्रदेश की 90 सीटों में से 89 सीटों में जीत हासिल की जिसमें भाजपा 54 कांग्रेस 35 सीटों में जीत हासिल की, वही प्रदेश भर में अन्य राष्ट्रीय व स्थानीय दलों के प्रत्याशियों को पीछे छोड़ते हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने पूरे प्रदेश में एक सीट पाली तानाखार सीट से जीत हासिल कर प्रदेश में जीत हासिल करने वाली तीसरी पार्टी के रूप में जगह बनाई है ।

Must Read