HomeBreaking Newsचलो आयुर्वेद की ओर” मिशन: 28 फरवरी को स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार,...

चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन: 28 फरवरी को स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार, बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पहल

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  शहर में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता के उद्देश्य से “चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत विशेष आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वाधान में किया जाएगा।

- Advertisement -

कार्यक्रम के अंतर्गत 28 फरवरी 2026, शनिवार को अति शुभ पुष्य नक्षत्र में आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम के तहत स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय (दुकान क्रमांक 10-11, महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका रोड, कोरबा) में संपन्न होगा।

इस अवसर पर नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा द्वारा जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों को स्वर्ण बिंदु प्राशन ड्रॉप्स पिलाकर आयुर्वेद पद्धति से टीकाकरण किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार यह संस्कार बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, स्मरण शक्ति एवं शारीरिक-मानसिक विकास में सहायक माना जाता है।

 निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व मार्गदर्शन

कार्यक्रम में बच्चों का निशुल्क चिकित्सकीय परीक्षण किया जाएगा। साथ ही अभिभावकों को बच्चों की आयु अनुसार उचित आहार-विहार, दिनचर्या और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी योग एवं प्राणायाम का भी निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

 पूर्व पंजीयन अनिवार्य

आयोजकों ने बताया कि बच्चों को असुविधा से बचाने और लंबी प्रतीक्षा से बचने हेतु अभिभावक मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर निर्धारित समय प्राप्त कर सकते हैं।

Must Read