वाह-वाही लूटने बिना व्यवस्था किया मुख्यमंत्री के हाथों कराया उद्घाटन, एक महीना बीतने के बाद से ई लाइब्रेरी में नहीं लगाया गया झाड़ू, बच्चे गंदगी में पढ़ने को मजबूर
छत्तीसगढ़/कोरबा :- शासन द्वारा जनहित में कई योजनाएं चलाई जा रही है लेकिन योजनाओं का लाभ अधिकारियों के लापरवाही के कारण हितग्राहियों को नहीं मिल पाता है और शासन की योजनाओं को संचालित करने के लिए करोड़ों रुपए की लागत से बनी बिल्डिंगें बिना देखरेख के खंडहर में तब्दील हो जाती है जिससे शासकीय पैसे का दुरुपयोग होता है, 
ऐसा ही एक मामला नगर पालिक निगम कोरबा में आया है जहां डिंगापुर ईएसआईसी अस्पताल रोड मार्ग पर स्थित ई लाइब्रेरी का निर्माण 395.62 लाख रुपए में कराया गया था जिसका उद्घाटन 29 जुलाई को कोरबा पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किया गया था उस समय नगर निगम कोरबा के द्वारा ई लाइब्रेरी की भव्य सजावट की गई थी लेकिन यह केवल मुख्यमंत्री को दिखाने के लिए और वाह वाही लूटने के लिए ही साबित हुई, 
मुख्यमंत्री द्वारा ई लाइब्रेरी के उद्घाटन किए एक माह से ज्यादा का समय व्यतीत हो चुका है लेकिन मुख्यमंत्री के उद्घाटन के बाद आज तक ई लाइब्रेरी में झाड़ू नहीं लगाई गई है, 
ई लाइब्रेरी का निर्माण जिस उद्देश्य से किया गया है उसका लाभ अधिकारियों के अनदेखी के कारण लोगों को मिलता नहीं दिखाई दे रहा है, ई लाइब्रेरी बनाने का उद्देश्य था कि सरकारी व विभिन्न संस्थाओं द्वारा आयोजित प्रतिभागी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थी और छोटे बच्चों को एक शांत वातावरण देते हुए सर्व सुविधा युक्त डिजिटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जा सके जिससे प्रतिभागी अपनी परीक्षा की तैयारियां अच्छे से कर सके, और छोटे बच्चों को डिजिटलाइट तरीके से हिन्दी, अंग्रेजी सहित अन्य भाषा पढ़ाई जाएगी साथ ही बोलना सिखाया जाएगा, यह उद्देश्य था, लेकिन पढ़ाई कराने की बात तो दूर बीते एक माह से अधिक का समय बीतने के बाद बिल्डिंग के अंदर झाड़ू तक नहीं लगाया गया है बच्चे धूल और गंदगी में पढ़ने को मजबूर है ऐसा नहीं है यहां व्यवस्थाओं की कमी है, बच्चों को पढ़ने के लिए अलग-अलग डेस्क रीडिंग जोन बनाए गए हैं कई सामानों की खरीदी भी की गई है लेकिन इसका लाभ मिलता दिखाई नहीं दे रहा है, 
ई लाइब्रेरी जब से मुख्यमंत्री ई लाइब्रेरी का उद्घाटन कर गए हैं तब से यहां झाड़ू नहीं लगी है चौकीदार द्वारा प्रथम तल में झाड़ू लगा दी जाती है लेकिन दूसरे और तीसरे तल में झाड़ू कर्मचारियों की कमी के कारण नहीं लग पा रही है, 
आपको बता दें कि सुर्खियां बटोरने के उद्देश्य से बिना व्यवस्था और कर्मचारियों की नियुक्ति किए बिना नगर पालिक निगम कोरबा ने ई लाइब्रेरी का उद्घाटन मुख्यमंत्री से तो करा दिया है लेकिन अव्यवस्था के कारण लोगों को लाभ मिलता नहीं दिखाई दे रहा है, वही इस ई लाइब्रेरी को एक बाहरी ठेकेदार को दिया गया है जिसके द्वारा देखरेख नहीं की जा रही और लापरवाही बरती जा रही है । 













