HomeBreaking Newsकटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर क्षेत्र की जनता को नहीं दे पाए अच्छी...

कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर क्षेत्र की जनता को नहीं दे पाए अच्छी सड़क, चुनाव आते ही जनता को वनभोज करा कर मांग रहे समर्थन

छत्तीसगढ़/कोरबा :- छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव को कुछ माह और कुछ दिन बचे हुए हैं 5 साल से जनता की सुध न लेने वाले नेता जनता का हितैषी बताते हुए नेता जनता की चौखटों में माथा टेकने पहुंचने लगे हैं और आचार संहिता लगने के पहले अनेक तरह के लुभाने कार्यक्रमों और वादों से जनता को अपनी ओर रिझाने में लगे हुए हैं,

- Advertisement -

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम देवरी में कांग्रेस पार्टी के कटघोरा विधानसभा के विधायक सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से पहुंचे हुए थे जहां कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र की जनता के साथ वन भोज का कार्यक्रम रखा गया था इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की योजनाओं से मिलने वाले लाभ की जानकारी दी और स्थानीय विधायक के समर्थन में लोगों से मतदान करने की अपील की और प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने एक जुटता के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करने की लोगों से अपील की,

कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर के 5 वर्ष का कार्यकाल लगभग पूर्ण होने को है और इन पांच सालों में वह क्षेत्र में पूर्ण रूप से निष्क्रिय बने रहे इनके द्वारा आज तक क्षेत्र की जनता को अच्छी सड़कों की सौगात नहीं मिल पाई है, जबकि उनके क्षेत्र में एशिया की सबसे बड़ी कोयला खदान गेवरा व दीपका एसईसीएल की खदानें हैं जहां से सीएसआर फंड सहित अनेक जनहित के लिए आय के साधन है, बावजूद इसके क्षेत्र की सड़कों का बुरा हाल है वर्षा ऋतु में कुसमुंडा से नरईबोध होते हुए हरदी बाजार तक खराब सड़कों में पग पग पर बड़े-बड़े गड्ढे है जिन पर वर्षा ऋतु में पानी भरने से लोगों का चलना दुभर हो गया है कीचड़ और गड्ढो में गाड़ियां फंस रही है, लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं जिसको लेकर क्षेत्र की जनता में विधायक व एसईसीएल पर भारी आक्रोश है इसे बनाने के लिए 5 साल तक विधायक ने न ध्यान दिया न एसईसीएल के द्वारा ध्यान दिया गया यहां तक की गड्ढे तक पाटने के लिए किसी के पास फंड नहीं है मार्ग में कोयला से लगे भारी वाहनों के चलने से सड़कों के परखच्चे उड़ गए हैं जिससे इस मार्ग में आने जाने वाले लोगों से लेकर स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वही एसईसीएल के भूविस्थापितों की समस्या लगातार बनी हुई है उम्र बीत रही है नौकरी के आस में जिनकी समस्याएं वर्तमान विधायक से लेकर पूर्व विधायक नहीं दूर कर पाए भू विस्थापितों का विधायक सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों पर गहरी नाराजगी देखी जा रही है, क्षेत्र की जनता इस बार ऐसे निष्क्रिय विधायक को सबक सिखाने दबी जुबान में बोल रही है हालांकि अभी कटघोरा विधानसभा सीट में प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई है इस विधानसभा सीट से कई दावेदारों ने ताल ठोक रखी है, अगर इस बार कांग्रेस से कटघोरा विधानसभा सीट से पुरुषोत्तम कंंवर को कांग्रेस पार्टी टिकट देती है तो कांग्रेस को एक सीट से नुकसान पहुंचने की प्रबल संभावना बनी हुई है ।

Must Read