छत्तीसगढ़/कोरबा/दीपका :- JCP कोरबा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जैनेन्द्र कुर्रे ने आज SECL गेवरा महाप्रबंधक को पत्र लिखा है, जिस पत्र में जैनेन्द्र कुर्रे ने लिखा हैं कि गेवरा परियोजना को मेगा प्रोजेक्ट की उपाधि प्राप्त है लेकिन गेवरा प्रबंधन को सिर्फ अपने कोयला प्रोडक्शन से मतलब है जनता के हित उनके स्वास्थ और पर्यावरण के हित से कोई जनसरोकार नहीं हैं गेवरा में चलने वाली रोडसेल की गाडियों से आयदिन धूल का गुब्बारा पूरे दीपका क्षेत्र को अपने आगोश में ले लिया हैं जिससे आम जनमानस को जीना बदहाल हो गया है समस्या इतनी गंभीर हो गई हैं कि अब तो जनता को नाना प्रकार की बिमारी से ग्रसित होना पड़ रहा हैं गेवरा प्रोजेक्ट के द्वारा हर वर्ष पानी छिड़काव के लिए करोड़ों रुपए का टेंडर किया जाता हैं फिर भी खदान से उड़ने वाली धूल से निजात नहीं दिला पाए करोड़ों खर्च करने के बाद भी क्षेत्र की जनता तिल तिल के धूल में मरने को मजबूर हैं प्रबंधन के इस रवैय्या से साफ जाहिर होता हैं की ठेकेदार और गेवरा प्रबंधन के अधिकारी बड़े भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहें हैं ।

जिला अध्यक्ष जैनेंद्र कुर्रे ने एसईसीएल को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर गेवरा प्रबंधन का सुस्त रवैय्या रहा तो निकट भविष्य में इसका खामयाजा भुगतना पड़ेगा, उन्होंने गेवरा परियोजना के द्वारा पानी छिड़काव के लिए किए गए टेंडर की कड़ाई के साथ जांच की मांग की है ।


















